CEO किसको कहते है तथा इनकी सैलरी कितनी होती है, जानिए पूरी जानकारी

अगर आप एक स्टूडेंट है और अपनी पढ़ाई पूरी करके किसी कंपनी में जॉब करना चाहते है तो आपको CEO के बारे में अवश्य पता होना चाहिए।

अक्सर है अपने अपने घर पर अपने पिता जी या बड़े भाई से सुना होगा कि उनके CEO ने उन्हें ये टास्क दिया है या वो पीपीटी बनाने को कहा है। वहीं टीवी या न्यूज़ में आपने गूगल के CEO सुन्दर पिचाई के बारे में भी सुना है होगा।

ऐसे में आपके मन में यह सवाल उठता होगा कि आखिर किसी कंपनी में CEO कौन होता है, या सीईओ किसे कहते है और इनकी सैलरी कितनी होती है।

आज हम अपने आर्टिकल में सीईओ से संबंधित सारी जानकारी आपको उपलब्ध कराएंगे। जिससे न केवल आप सीईओ के बारे में जान सके बल्कि आप भी भविष्य में किसी कंपनी के CEO बनकर अपने भविष्य को उज्जवल बना सके। 

CEO किसको कहते है तथा इनकी सैलरी कितनी होती है, जानिए पूरी जानकारी
CEO किसको कहते है तथा इनकी सैलरी कितनी होती है, जानिए पूरी जानकारी

CEO किसे कहते है

अगर आप सीईओ के बारे में जानना चाहते है तो आपको सबसे पहले CEO का फुल फॉर्म पता होता चाहिए। बता दे कि CEO का फुल फॉर्म होता है Chief Executive Officer।

सीईओ को मेनेजिंग डायरेक्टर व मुख्य अधिकारी के नाम से भी जाना जाता है। यह एक आधिकारिक लेवल का पद होता है।

अगर आप कड़ी मेहनत करते है तो ही किसी कंपनी के सीईओ बन पायेंगे। अगर परिभाषा में कहा जाए तो, कंपनी का वह अधिकारी, जो कंपनी के विकास के लिए बेहतरीन टीम बनाकर कंपनी के बिज़नेस को बढ़ाता है, CEO कहलाता है ।

हर कंपनी में सीईओ की अलग अलग भूमिका होती है, लेकिन हर कंपनी की ग्रोथ उसके सीईओ पर ही निर्भर करती है। 

CEO किसे कहते है
CEO किसे कहते है

ये भी पढ़िए

निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाए, जानिए Niwas Praman Patra की पूरी जानकारी


CEO के कार्य 

आप यह तो जान गए होंगे कि किसी कंपनी में सीईओ का पद कितना जरूरी होता है। अब आपको CEO के कार्यों को जानने की जरूरत है। सीईओ के मुख्य कार्य इस प्रकार है-

  1. कंपनी में नए कुशल कर्मचारियों को रखना।
  2. इन नए कर्मचारियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना।
  3. कंपनी के लेन देन से संबंधित जानकारी रखना।
  4. कंपनी के कर्मचारियों को कार्य करने के लिए प्रेरित करना, उनके लिए जरूरी नीतियों को बनाना।
  5. कॉपरेटिव संबंधित कार्य करना।
  6. कंपनी के प्रोडक्ट, क्वालिटी और सेल्स को बेहतर करने के लिए कार्य करना।
  7. कंपनी से संबंधित निर्णय लेना और कंपनी की ग्रोथ के लिए हर संभव प्रयास करना। 
CEO के कार्य
CEO के कार्य 

ये भी पढ़िए

POK क्या है तथा भारत और पाकिस्तान के लिए इसके क्या मायने है, जानिए पूरी जानकारी


CEO कैसे बने तथा CEO की सैलरी कितनी होती है

अगर आप सोच रहे है कि सीईओ बनना कोई आसान काम है तो आपको बता दे कि किसी कंपनी में सीईओ बनना एक बेहद ही कठिन काम है। इसके लिए पढ़ाई के साथ साथ इस पोस्ट से जुदा अच्छा नॉलेज भी होना जरूरी है। इस पोस्ट के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है।

कोई भी सीधे CEO की पोस्ट नहीं प्राप्त कर सकता। इसके लिए आपको छोटे-छोटे प्रमोशन से होकर गुजरना पड़ता है, तब जाकर कही आपको यह पोस्ट प्राप्त होती है।

अब अगर बात करे सीईओ की सैलरी की तो आपको बता दे कि यह एक बड़ा पद होता है, जिसके चलते कंपनी सीईओ को मोटी रकम सैलरी के रूप में देती है। लेकिन यह फिक्स नहीं है की सीईओ को कितनी सैलरी मिलती है।

कोई कंपनी अपने CEO को 1 लाख रूपए देती है तो कोई 1 करोड़। इस प्रकार कंपनी के नियमानुसार सीईओ की सैलरी भी अलग-अलग होती है। आप जितनी बड़ी कंपनी में CEO के पड़ा पर होंगे सैलरी उतनी ही अधिक होगी।

CEO कैसे बने तथा इसकी सैलरी कितनी होती है
CEO कैसे बने तथा इसकी सैलरी कितनी होती है

ये भी पढ़िए

ISD क्या होता है और इसका फुल फॉर्म क्या है, जानिए पूरी जानकारी


कुछ बड़ी कंपनी के CEO के नाम 

हमने आपको अपने आर्टिकल में सीईओ कौन होता है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दे दी। अब हम टेबल के माध्यम से कुछ बड़ी कंपनी के CEO के नाम आपको बता रहे है।

कंपनी का नाम CEO 
Google Sundar Pichai 
Microsoft Staya Narayana Nadella 
Apple Tim Cook 
Infosys Salil Parekh 
Amazon Jeff Bezos
TCS Rajesh Gopinathan 
Facebook Mark Zuckerberg 
Tesla, Inc.Elon Musk
Reliance Industries Mukesh Ambani
कुछ बड़ी कंपनी के CEO के नाम
कुछ बड़ी कंपनी के CEO के नाम 

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि CEO किसको कहते है तथा इनकी सैलरी कितनी होती है। 


  1. ICT क्या है तथा यह कैसे काम करता है, जानिए पूरी जानकारी
  2. MC किसे कहते है तथा इसके लक्षण क्या होते है, जानिए पूरी जानकारी
  3. BTC क्या होता है और इसका कोर्स कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी

FAQ

गूगल के CEO का नाम क्या है?

गूगल के CEO का नाम Sundar Pichai है। 

Facebook के CEO का नाम क्या है?

Facebook के CEO का नाम Mark Zuckerberg है। वे कंपनी के फाउंडर भी है।

Spread the love

Leave a Comment