90 का दशक आप सबको याद होगा जब CD प्लेयर काफी चलन में थे। हर कोई बाजार से फिल्मों की सीडी लाकर देखता था। यह वह दौर था जब सीडी प्लेयर रेंट पर मिला करते थे। यह वहा दौर था जब किसी फिल्म की सीडी के ढूंढने के लिए काफी मसक्कत करना पड़ती थी।
सीडी प्लेयर के आने से एक बात आसान हो गई थी कि आप अपनी मन पसंद फिल्म और गानों को कभी भी सुन सकते थे।हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको जानकारी दे चुके है कि ED Ka Full Form क्या होता है, वहीं आज हम अपने आर्टिकल में आपको जानकारी देंगे कि CD Ka Full Form क्या होता है।

Table of Contents
CD Ka Full Form
आपने अक्सर कम्यूटर से जुडी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में यह सवाल अवश्य सुना होगा कि सीडी क्या है। पर क्या आपको पता है कि सीडी क्या है और इसका फुल फॉर्म क्या होता है। सीडी क्या है यह जानने से पहले आपको उसके फुल फॉर्म के बारे में जानकारी होना चाहिए। आपको बता दे कि CD Ka Full Form होता है Compact Disc।
यह एक गोल आकार की डाटा को स्टोरेज करने वाली डिवाइस होती है। आपको बता दे कि कंप्यूटर की भाषा में सीडी को CD ROM भी कहा जाता है, जिसका फुल फॉर्म होता है Compact Disc Read Only Memory।

ये भी पढ़िए
RIP का फुल फॉर्म क्या है, इसका इस्तेमाल कब किया जाता है
CD क्या है
जैसा कि हमने आपको जानकारी दी कि सीडी का फुल फॉर्म होता है Compact Disc। यह एक छोटे गोल आकार का फ़्लैट रिकॉर्ड करने योग्य डिवाइस होता है। सीडी 4.75 इंच की होती है और इसमें 700mb तक डेटा संगृहीत किया जा सकता है।
सीडी एक पोर्टेबल डिवाइस है, जिसे आप एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से ले जा सकते हो। आप इसके अन्दर सभी प्रकार के डाटा जैसे वीडियो, टेक्स्ट, इमेज और ऑडियो को डिजिटल फ़ॉर्मेट में सेव करके रख सकते हो।

ये भी पढ़िए
ATM क्या है और इसका फुल फॉर्म क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी
CD किस तरह काम करती है
सीडी एक पोर्टेबल स्टोरेज डिवाइस होती है, जिसमें बहुत छोटे छोटे Notches होते है। इन्ही Notches में डाटा स्टोर होता है। जब भी हम सीडी को सीडी प्लेयर में लगाते है तो डिस्क के गोल गोल घुमती है और डेटा ऑप्टिकल ड्राइव से लेजर द्वारा पढ़ा जाता है।
जैसा कि हमने आपको बताया कि सीडी को सीडी ROM भी कहा जाता है, इसके पीछे का कारण यह है कि आप इसमें डाटा एक बार स्टोर कर सकते हो तथा उस डाटा का उपयोग कर सकते हो, लेकिन आप इसमें दूसरी बार डाटा को नहीं भर सकते। बता दे कि सीडी में किसी भी तरह के डाटा को भरने कि प्रक्रिया को CD Write या CD Burn कहा जाता है।

ये भी पढ़िए
IPS का फुल फॉर्म क्या होता है, जानिए आईपीएस के बारे में पूरी जानकारी
CD का आविष्कार
आपको बता दे किओ सीडी के आविष्कार का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं दिया जा सकता। बहुत से व्यक्तियों के योगदान के चलते है ही सीडी का यह वर्तमान स्वरूप देखने को मिलता है। जानकारी के लिए आपको बता दे कि सीडी का आविष्कार 1965 में James Russell ने किया था।
लेकिन बाद में उन्होंने इसका पेटेंट sony और Philips कंपनी को बेच दिया था। बताते चले कि सबसे पहले सीडी का निर्माण 17 मई 1978 में जापान में किया गया था। लेकिन सीडी बानाने की शुरुआत 17 अगस्त 1982 को जर्मनी के फिलिप्स कंपनी के कारखाने में हुई थी।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि CD Ka Full Form क्या है।
ये भी पढ़िए
- CAB क्या है, यह CAA से किस तरह भिन्न है, जानिए पूरी जानकारी
- NDA का फुल फॉर्म क्या है, जानिए पूरी जानकारी
- NTPC का फुल फॉर्म क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी
- GDP क्या है, जानिए जीडीपी के बारे में पूरी जानकारी
- ISRO Ka Full Form क्या है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
- PUBG Ka Full Form क्या है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
FAQ
CD Ka Full Form क्या है?
सीडी का फुल फॉर्म होता है Compact Disc।
CD का आविष्कार किसने किया था?
सीडी का आविष्कार 1965 में James Russell ने किया था।