BTC क्या होता है और इसका कोर्स कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी

हर किसी को आपने जीवन में एक लक्ष्य का निर्धारण करने की आवश्यकता होती है। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आपको किसी न किसी कार्य में कुशल होने की आवश्यकता होती है।

क्योंकि आप जिस कार्य को करने में कुशल होंगे उसी फिल्ड में आपके आगे बढ़ने के चांस भी ज्यादा होंगे और आप आसानी से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। अगर आप किसी कार्य में कुशल नहीं है तो आप BTC के माध्यम से अपनी इस कमी को पूरा कर सकते है।

BTC में अध्यापक बनने से जुड़ा कोर्स होता है, जो आपके लिए एक अच्छा करियर ऑप्शन हो सकता है। आज हम अपने आर्टिकल में आपको बताएंगे कि आखिर BTC क्या होता है तथा इसका कोर्स कैसे किया जा सकता है। 

BTC क्या होता है और इसका कोर्स कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी

BTC क्या है

बीटीसी क्या है इस बात को जानने के पहले आपको यह जानना होगा की BTC का फुलफॉर्म क्या होता है। तो आपको बतादे BTC का फुल फॉर्म Basic Training Course होता है।

इसे हिंदी में साधारण शिक्षण कोर्स कहा जाता है। यह शिक्षक बनने से जुड़ा हुआ एक कोर्स होता हैं, ऐसे में जो भी शिक्षक बनना चाहता है, वो इस कोर्स को कर अपने भविष्य को एक दिशा दे सकता है।

BTC क्या है
BTC क्या है

ये भी पढ़िए

Gold असली है या नकली इसकी पहचान कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी

Mobile में Hindi Typing कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी


इस कोर्स को करने के बाद आप प्राइमरी स्कूल के बच्चों को बढ़ाने के योग्य हो जाते है। इस कोर्स में आपको बताया जाता है कि आप किस तरह से बच्चों को पढाएं, उनके सवालों का जवाब दे और उनके डाउट को दूर करें।

2 साल के इस कोर्स को करने के बाद आप प्राइमरी स्कूल के लिए निकालने वाली सरकारी शिक्षक की भर्ती में आवेदन भी कर सकते है। अगर आप एक प्राइमरी टीचर बनना चाहते है तो यह आपके लिए एक बेहतरीन कोर्स है। 


ये भी पढ़िए

SIR शब्द का फुल फॉर्म क्या है, जानिए इस शब्द से जुड़ी महत्वपूर्व जानकारी

NCR क्या है तथा इसके फायदे क्या है, जानिए पूरी जानकारी


BTC प्रवेश परीक्षा और उसकी फ़ीस 

अगर आपको भी BTC कोर्स करना है तो, आपको D.L.ED करना होगा। इसके लिए आपका चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। इसके साथ ही आपके 10th,12th व ग्रेजुएशन में कितने प्रतिशत अंक है, निर्धारित करने के बाद ही आपको डी.एल.एड में एडमिशन मिलेगा।

इसके लिए पहले आपकी काउंसलिंग होगी। इस कोर्स में दो वर्ष की पढ़ाई होती है। अगर बात करे इस कोर्स की फ़ीस की तो, हर कॉलेज में इस कोर्स की फ़ीस अलग अलग हो सकती हैं। अगर आप किसी सरकारी कॉलेज से यह कोर्स करते है तो आपको अनुमानित 10 हजार रूपए तक फ़ीस देना होगी।

वहीं प्राइवेट कॉलेज में यह फ़ीस 45 हजार रूपए तक हो सकती है। अगर आपको डी.एल.एड के कोर्स के विषय में सही जानकारी चाहिए तो आपको कोर्स से सम्बन्धित कॉलेज से संपर्क करना होगा। 

BTC प्रवेश परीक्षा और उसकी फ़ीस
BTC प्रवेश परीक्षा और उसकी फ़ीस 

ये भी पढ़िए

क्या होता है CISF का फुल फॉर्म तथा इसे कैसे करे Join, जानिए पूरी जानकारी

दुनिया के टॉप 10 Best Games कौन से है, जानिए पूरी जानकारी


BTC कोर्स के फायदे 

जैसा कि हमने आपको बताया कि बीटीसी के कोर्स में आपको प्राइमरी स्कूल के बच्चों को पढ़ाने की ट्रेनिंग दी जाती है। ऐसे में जब आप इस कोर्स को कर लेते है तो आप किसी भी विद्यालय में आसानी से पढ़ा सकते है। साथ ही आप सरकारी टीचर बनने के लिए भी आसानी से आवेदन कर सकते है।

इस कोर्स में आपको टीचिंग के गुण को बारीकी के साथ में सिखाया जाता है, जो आपके भविष्य के लिए काफी उपयोगी साबित होता है। अच्छे और सम्मानजनक रोज़गार को प्राप्त करने के लिए BTC एक अच्छा कोर्स है। इस कोर्स के बाद आप अपनी नौकरी में अच्छा वेतन भी पाते है। कुलमिलकर BTC का कोर्स एक फायदे का सौदा है। 

BTC कोर्स के फायदे
BTC कोर्स के फायदे 

उम्मीद है कि आपको हमारी जानकारी पसंद आई होगी तथा आप जान गए होंगे कि BTC क्या होता हैं और इसका कोर्स कैसे कर सकते है। 


ये भी पढ़िए

  1. Online DJ Name Maker से DJ Name Voice कैसे बनाते है, जानिए पूरी जानकारी
  2. VIP का मतलब क्या होता है तथा किसे कहा जाता है VIP, जानिए पूरी जानकारी
  3. OBC Caste क्या है, जानिए ओबीसी कास्ट के बारे में पूरी जानकारी
  4. PWD क्या है तथा यह कौन-कौन से कार्य करता है, जानिए पूरी जानकारी

FAQ

BTC का फुलफॉर्म क्या होता है?

BTC का फुल फॉर्म Basic Training Course होता है। इसे हिंदी में साधारण शिक्षण कोर्स कहा जाता है।

डी एल एड का फुल फॉर्म क्या होता है?

डीएलएड का फुल फॉर्म, डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन है। यह प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक बनने हेतु एक कोर्स है, जिसका संचालन और दिशा- निर्देशन एनसीआरटी के द्वारा किया जाता है।

Spread the love

Leave a Comment