आज स्मार्टफोन से जुड़े इतने ऐप प्लेस्टोर पर आ गए है, जिनके माध्यम से आप अपने दैनिक जीवन से जुड़े कार्य बड़ी आसानी और सहजता के साथ में कर सकते है।
इसके साथ ही आप इन ऐप के माध्यम से अलग अलग तरह से अपना मनोरंजन भी कर सकते है। इन्ही मनोरंजन से जुड़े ऐप में शॉर्ट वीडियो ऐप Likee App काफी ज्यादा लोकप्रिय है।
अगर बात करे इस ऐप की लोकप्रियता की तो भारत में Tik Tok के बाद Likee App ही सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। कई लोग Likee App पर अपना वीडियो बनाकर लोकप्रिय हो चुके है।
यह ऐप न केवल आपको लोकप्रिय बनाता है बल्कि यह आपको पैसे भी कमा कर देता है। आज LIkee App पर मौजूद फेमस लोगों को उनके फॉलोअर्स लाखों रूपए के गिफ्ट देते है।
Likee App से आप आसानी से वीडियो डाउनलोड कर सकते है। लेकिन इसके डाउनलोड वीडियो में आपको app का Watermark नजर आता है। ऐसे में आज हम आपको बिना Watermark के Likee App से Video डाउनलोड करने के बारे में बताने जा रहे है।

Table of Contents
Likee App से बिना वॉटरमार्क के कैसे करे वीडियो डाउनलोड
जैसा कि आप सभी जानते है कि किसी भी ऐप या वेबसाइट के वीडियो को किसी भी ऑफिसियल तरीके से बिना वॉटरमार्क के डाउनलोड नहीं किया जा सकता उसी तरह Likee App को भी ऑफिसियल तरीके से बिना वॉटरमार्क के डाउनलोड नहीं किया जा सकता।
ऐसे में आपको अनऑफिसियल तरीके पर जाना होगा। हम आपको Likee ऐप से बिना वॉटरमार्क के वीडियो डाउनलोड करने के दो तरीके बताएंगे।
जहां पहला तरीका है थर्ड पार्टी ऐप के माध्यम से तथा दूसरा तरीका है थर्ड पार्टी वेबसाइट के माध्यम से। आप इन दोनों में से कोई भी तरीका अपना सकते है, क्योंकि यह तरीके काफी सरल और आसान है।

ये भी पढ़िए
Worldfree4u 2021 से फ्री में हॉलीवुड और बॉलीवुड मूवी कैसे डाउनलोड करे
Aadhaar Card में कौन सा मोबाइल नंबर रजिस्टर है 2 मिनट में कैसे चेक करे
Instagram का मालिक कौन है और क्या है इंस्टाग्राम का इतिहास
जानिए 2021 में पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है
थर्ड पार्टी ऐप के माध्यम से Likee ऐप का वीडियो डाउनलोड करना
इस तरीके में आपको सबसे पहले Likee App पर उस वीडियो को प्ले करना होगा जिसे आप डाउनलोड करना चाहते है। यहां आपको शेयर का ऑप्शन राइट साइड में दिखाई देगा, जिसपर क्लिक करके आपके सामने ढेर सारे ऑप्शन आ जाएंगे।
अब आपको यहां पर कॉपी लिंक पर क्लिक कर उस वीडियो की लिंक को कॉपी करना होगा। अब आपको प्लेस्टोर से Video Downloader for Likee without Watermark ऐप इंस्टाल करना होगा। आइए जानते है इस ऐप से वीडियो डाउनलोड करने की प्रोसेस।
- आपके द्वारा Video Downloader for Likee without Watermark ऐप को इंस्टाल करते है कुछ परिमिशन मांगी जाएगी, जिसे आपको अलाऊ करना होगा।
- अब आप ऐप में अपनी पसंद की भाषा का चुनाव करे।
- भाषा चुनने के बाद आपको यह ऐप इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में जानकारी देगा, जिसे आप देख सकते है या स्केप कर सकते है।
- आपके स्केप करते है ऐप का होमपेज ओपन हो जाएगा।
- होमपेज पर जाकर आपको Copy Link And Download Video पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको यहां Likee App से कॉपी किये गए लिंग को पेस्ट करना होगा।
- डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करते है आपका वीडियो बिना वॉटरमार्क के डाउनलोड होकर आपकी मोबाइल गैलरी में सेव हो जाएगा।

ये भी पढ़िए
2021 में दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है,जानिए पूरी जानकारी
2 मिनिट में कैसे बनाए Fake Aadhaar Card, जानिए पूरी जानकारी
भारत की सात अजूबे कौन से है, जानिए भारत के 7 Wonders के बारे में
Jio का मालिक कौन है और यह किस देश की कंपनी है
वेबसाइट के माध्यम से Likee ऐप का वीडियो डाउनलोड करना
आप वेबसाइट के माध्यम से भी Likee App का वीडियो बिना वॉटरमार्क के डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए आपको likeedownloder.com नाम की वेबसाइट का उपयोग करना होगा।
यह काफी बेहतरीन और सरल साइट है। इसमें भी आपको बस लिंक कॉपी पेस्ट के तरीके का प्रयोग करना है। आइए जानते है इस वेबसाइट से Likee ऐप का वीडियो डाउनलोड करने की प्रोसेस है।
- आपको सबसे पहले likee ऐप में जाना होगा तथा वहां जाकर आप जिस भी वीडियो को डाउनलोड करना चाहते है उसके राइट साइड में जाकर शेयर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब यहां दिख रहे ढेर सारे ऑप्शन में से आपको Copy Link पर क्लिक करना होगा।
- अब वीडियो की कॉपी की गई लिंक को likeedownloder.com वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे खाली बॉक्स में पेस्ट करना होगा।
- आपके सामने अब नया पेज ओपन होगा, जहां आपको विथआउट वॉटरमार्क पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी वीडियो बिना वॉटर मार्क के ओपन हो जाएगी। आपको बस अब राइट साइड में नीचे की ओर दिख रहे थ्री डॉट पर क्लिक करना होगा।
- थ्री डॉट पर क्लिक करते है आपको डाउनलोड का ऑप्शन दिख जाएगा।
- डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करने पर वीडियो बिना वाटर मार्क के आपकी गैलरी में सेव हो जाएगा।

उम्मीद है आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप यह भी जान गए होंगे कि बिना Watermark के Likee App से Video डाउनलोड कैसे करे।
ये भी पढ़िए
- भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है, जानिए पूरी जानकारी
- 2021 में Tik Tok पर सबसे ज्यादा फ़ॉलोअर्स किसके है, जानिए पूरी जानकारी
- USA किस देश का गुलाम था और यह आजाद कैसे हुआ, जानिए पूरी जानकारी
- भारत का सबसे ज्यादा अमीर राज्य कौन सा है, जानिए पूरी जानकारी
- Canara Bank का अकाउंट बैलेंस कैसे चेक करे, जानिए पूरी जानकारी
FAQ
Likee ऐप का मालिक कौन है ?
Likee ऐप की मालिक सिंगापुर की ‘BIGO Technology’ कंपनी है। इस ऐप के फाउंडर का नाम जेसन हू है।
Likee App कैसे डाउनलोड करे ?
Likee ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।