BHIM App का कस्टमर केयर नंबर क्या है तथा इससे कैसे संपर्क करें

भारत सरकार द्वारा जब से डिजिटल इंडिया की मुहिम शुरू की गई है, आम लोग ऑनलाइन पेमेंट ऐप के उपयोग के प्रति जागरूक हो गए है। लोगों के बीच कई ऑनलाइन पेमेंट ऐप लोकप्रिय है, इन्हीं में भारत सरकार द्वारा जारी किया गया BHIM App भी लोगों की पसंद बन चुका है।

सरकारी ऐप होने के चलते BHIM App का सिक्योरिटी फीचर काफी ज्यादा मजबूत है। जिससे यह आम लोगों के बीच काफी चलन में है। बता दे कि BHIM App के माध्यम से आप ऑनलाइन पेमेंट, रिचार्ज, शॉपिंग और बिल पे आदि कर सकते हो।

लेकिन कभी कभी आपको इसके इस्तेमाल में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको BHIM App के कस्टमर केयर का नंबर बताएंगे और साथ ही में जानकारी देंगे की इनसे संपर्क कैसे करें। 

BHIM App का कस्टमर केयर नंबर क्या है तथा इससे कैसे संपर्क करें, जानिए पूरी जानकारी
BHIM App का कस्टमर केयर नंबर क्या है तथा इससे कैसे संपर्क करें, जानिए पूरी जानकारी

BHIM App क्या है 

भीम ऐप कस्टमर केयर के बारे में पता करने के पहले आपको यह जानना जरूरी है कि आखिर BHIM App क्या है। आपको बता दे कि BHIM का फुल फॉर्म होता है Bharat Interface for Money।

यह एक UPI इनबिल्ट ऑनलाइन पेमेंट ऐप हैं। भीम ऐप को NPCI अर्थात नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा बनाया गया है। NPCI भारत में पेमेंट सिस्टम डेवलपमेंट का कार्य करती है।

BHIM ऐप के माध्यम से आप ऑनलाइन पेमेंट, पानी बिल, बिजली बिल, टेलीफोन बिल आदि का भुगतान कर सकते है।

BHIM App क्या है
BHIM App क्या है 

ये भी पढ़िए

Doctor बनने के लिए क्या करें, जानिए डॉक्टर बनने की पूरी जानकारी


BHIM App में आने वाली समस्याएं 

भीम ऐप में कभी कभी पेमेंट के ट्रांजेक्शन से जुड़ी समस्याएं आती रहती है। ये समस्याएं बेहद मामूली होती है। लेकिन अगर इनका समाधान नहीं निकाला जाता तो आपकी ऑनलाइन पेमेंट नहीं हो पाती। आइये जानते है BHIM App में आने वाली ये समस्याएं कौन सी है।

  1. आपके खाते से पैसें कट जाते है पर सामने वाले व्यक्ति तक नहीं पहुंचते।
  2. ट्रांजेक्शन का बार बार फेल होना।
  3.  ट्रांजेक्शन का पेंडिंग बताना। 
  4. पासवर्ड से जुड़ी समस्या होना। 
  5. ट्रांजेक्शन का ब्लॉक होना।
  6. UPI पिन का काम ना करना।

इस प्रकार की छोटी-छोटी समस्या भीम ऐप में आती है। 

BHIM App में आने वाली समस्याएं
BHIM App में आने वाली समस्याएं

ये भी पढ़िए

सपने में पानी (Water) देखने का क्या अर्थ होता है, जानिए पूरी जानकारी


BHIM App की छोटी समस्या का समाधान 

अगर आपको भी BHIM App में इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप कुछ स्टेप्स फ़ॉलो करके इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। 

  1. अपने मोबाइल की नेटवर्क कनेक्टिविटी को चेक करें। 
  2. इंटरनेट के स्लो होने के चलते भी आपको यह समस्या फेस करना पड़ सकती है, ऐसे ममे अपने सिम स्लॉट को चेंज करें। 
  3. BHIM ऐप में कभी कभी एरर आपके फोन से संबंधित समस्या के कारण भी आ जाता है, ऐसे में आप अपने फोन को रीस्टार्ट करें।
  4. अगर आपको भीम ऐप का उपयोग करने में ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आप अपने BHIM App अकाउंट को फिर से लॉग इन करें। 
BHIM App की छोटी समस्या का समाधान 

ये भी पढ़िए

TV का आविष्कार किसने किया था, जानिए टेलीविजन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी


BHIM App के कस्टमर केयर से संपर्क करना 

अगर आपकी परेशानी का समाधान आपको हमारे द्वारा बताई गई ट्रिक के बाद भी नहीं होता तो, आप ऑनलाइन कस्टमर केयर से सम्पर्क कर सकते है। इसके लिए आपको BHIM App में ही शिकायत दर्ज करने की ऑप्शन मिल जाएगा। आइये जानते है App में शिकायत दर्ज कैसे करें। 

  1. भीम ऐप को खोले और ट्रांजेक्शन पेज पर जाए। 
  2. आपको उस ट्रांजेक्शन को सिलेक्ट करना है, जिसमें आपको यह समस्या आ रही है। 
  3. आपको अब 2 ऑप्शन रिपोर्ट इशू और कॉल बैक मिलेंगे।
  4. यहां आपको रिपोर्ट इश्यू पर क्लिक करना होगा। 
  5. अब आपके सामने एक पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपनी समस्या को लिखकर सेंड करना होगा। 
  6. आपको रिपोर्ट BHIM App सपोर्ट टीम को सेंड हो जाएगी, जिसका सपोर्ट टीम जल्द से जल्द समाधान निकलेगी।
BHIM App के कस्टमर केयर से संपर्क करना
BHIM App के कस्टमर केयर से संपर्क करना 

ये भी पढ़िए

DSP का फुल फॉर्म क्या होता है तथा DSP Officer कैसे बने, जानिए पूरी जानकारी


BHIM App कस्टमर केयर का टोल फ्री नंबर 

हम आपको BHIM App कस्टमर केयर का टोल फ्री नंबर और ईमेल आईडी दे रहे है, जिसके माध्यम से आप बड़ी आसानी से भीम ऐप टीम से संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान निकाल सकते है। 

Toll-Free Customer Care Helpline- 14444

BHIM Toll Free number – 18001201740।

BHIM Toll Free number – 022-45414740।

Customer Care Email ID –  upi.developers@npci.org.in। 

BHIM App कस्टमर केयर का टोल फ्री नंबर 

ये भी पढ़िए

Business Loan कैसे लेते है, इसमें लगने वाले दस्तावेज, इंटरेस्ट रेट और चार्ज


BHIM App कस्टमर केयर ऑफिस से संपर्क करना 

अगर आप चाहें तो अपनी समस्या का समाधान करने के लिए BHIM App के ऑफिस से भी संपर्क कर सकते हैं। हम आपको टेबल के माध्यम से BHIM App के अलग-अलग स्थानों पर मौजूद ऑफिस का कांटेक्ट नंबर और पता दे रहे है। जहां पर आप इनसे संपर्क कर सकते है।   

कस्टमर केयर ऑफिसकस्टमर केयर ऑफिस
Chennai Office Address : –National Payments Corporation of India8th Level, VBC Solitaire47 & 49 Bazullah Road, T। Nagar,Chennai – 600 017Phone-044 -28160700Fax044 -28152815Hyderabad Office Address : –National Payments Corporation of IndiaICICI Towers, off ISB RoadPlot No। 12, 6th Floor, Tower-1 (North Wing)Nanakram Guda, Financial DistrictHyderabad – 500032, Telangana State
Delhi Office Address : –।National Payments Corporation of India2nd Floor, Gulab Bhawan6 Bhadurshah Zafar Marg, ITONew Delhi – 110 002Registered Office (Mumbai) Address:।National Payments Corporation of India1001A, B wing, 10th Floor,The Capital, Bandra-Kurla Complex,Bandra (East), Mumbai – 400 051Phone – 022 4000 9100
Goregaon Office (Mumbai) Address : –National Payments Corporation of IndiaUnit nos। 201, 301 & 302,2nd & 3rd Floor,Raheja Titanium, Western Express Highway,Goregaon east, Mumbai – 400063Phone – 022 4050 8500
Bengaluru Office Address : –National Payments Corporation of IndiaM/s 91 Spring Board,2, 3rd Floor, Padmavati Complex,Nanjappa Reddy Layout, Koramangala,Koramangala 8th Block, Koramangala,Bengaluru, Karnataka 560095

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी तथा आप जान गए होंगे कि BHIM App का कस्टमर केयर नंबर क्या है तथा इससे कैसे संपर्क करें।


ये भी पढ़िए

  1. EEE क्या है व EEE का कोर्स कैसे करें, जानिए पूरी जानकारी
  2. EWS फॉर्म क्या है तथा इसे डाउनलोड कैसे करते है, जानिए पूरी जानकारी
  3. PMGSY की खराब सड़क की ऑनलाइन शिकायत कैसे करें, जानिए पूरी जानकारी
  4. CPT क्या है तथा कैसे करें CPT का कोर्स, जानिए पूरी जानकरी

FAQ

BHIM का फुल फॉर्म क्या होता है?

BHIM का फुल फॉर्म होता है Bharat Interface for Money। यहाँ एक UPI इनबिल्ट ऑनलाइन पेमेंट ऐप हैं।

BHIM App को किसके द्वारा बनाया गया है?

भीम ऐप को NPCI अर्थात नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा बनाया गया है। NPCI भारत में पेमेंट सिस्टम डेवलपमेंट का कार्य करती है।

Spread the love

Leave a Comment