जानिए 2022 में भारत में कुल कितनी भाषा बोली जाती है

भारत अनेकता में एकता वाला देश है, यहां भिन्न-भिन्न जाती, जनजाति और धर्म के लोग रहते है। दुनियाभर में  भारत अपनी इस विविधता के चलते जाना जाता है। भारत में जिस तरह भिन्न-भिन्न धर्म के लोग रहते है वहीं उन धर्म के लोगों की अपनी अलग अलग भाषाएं भी होती है।

ये भाषाएं राज्य विशेष पर भी निर्भर करती है। जैसे उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में मुख्यतः हिंदी भाषा बोली जाती है, वहीं दक्षिण भारत में तेलगु कन्नड़ और तमिल भाषा बोली जाती है।

वहीं राजस्थान में राजस्थानी, महाराष्ट्र में मराठी,  पंजाब में पंजाबी और हरियाणा में हरियाणवी भाषा बोली जाती है। लेकिन यहां पर यह बात जानने योग्य है कि किसी राज्य में भी कई तरह की भाषाएं बोली जा सकती है।

जैसे मध्य प्रदेश में हिंदी भाषा मुख्य रूप से बोली जाती है, लेकिन यहां बुन्देलखंडी, निमाड़ी, मालवीय और बघेलखंडी भाषा जैसी कई और भाषाएं भी बोली जाती है। आज हम आने आर्टिकल में आपको बताएंगे कि भारत में कुल कितनी भाषा बोली जाती है। 

जानिए 2022 में भारत में कुल कितनी भाषा बोली जाती है
जानिए 2022 में भारत में कुल कितनी भाषा बोली जाती है

जानिए भारत में कुल कितनी भाषा बोली जाती है 

जैसा कि हमने आपको बताया कि भारत के हर राज्य में अलग अलग तरह की भाषाएं बोली जाती है। हालांकि इस बात की सटीक जानकारी देना की भारत में कितनी भाषा बोली जाती है यह मुश्किल है, लेकिन साल 2011 में ज्ञात आंकड़ों की माने तो भारत में ऐसे लोग जो दस हजार से ज्यादा एक भाषा को बोलते है, ऐसी कुल 121 भाषाएं है।

अर्थात 121 भाषाएं हमारे देश में बोली और समझी जाती है। हालांकि हर राज्य की अपनी अपनी अलग भाषाएं होती है। वहीं भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची के तहत 22 भाषाओं को संवैधानिक रूप से आधिकारिक भाषा का दर्जा देते हुए उन्हें सूचीबद्ध किया गया है। इन 22 भाषाओं को 90 प्रतिशत आबादी द्वारा बोला और समझा जाता है। ये 22 भाषाएं इस प्रकार है।

भारत में भाषाभाषाभारत में भाषा
हिंदी  उर्दू  मणिपुरी 
बंगाली  सिंधी  मलयालम 
असमिया  संथाली  मैथिली 
बोडो  संस्कृत  कश्मीरी 
डोंगरी  पंजाबी  कनाडा 
गुजरती  ओरिया  कोंकड़ी 
तमिल  नेपाली 
तेलगू  मराठी 
भारत में बोली जाने वाली भाषाएं
भारत में बोली जाने वाली भाषाएं

ये भी पढ़िए

2022 में भारत के राष्ट्रपति कौन है, जानिए President के बारे में पूरी जानकारी

जानिए 2022 में पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है


भारत में हिंदी और अंग्रेजी 

अगर बात की जाए भारत में हिंदी और अंग्रेजी कि तो यह केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषाएं है। अर्थात सभी सरकारी कामों में हिंदी और अंग्रेजी का ही उपयोग किया जाता है।

हालांकि राज्य सरकार की अपनी एक अलग भाषा भी हो सकती है। जिन भाषाओं का जिक्र हमने उपर किया है। वैसे तो भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं है, इसके पीछे का मुख्य कारण भारत में बहुत सी भाषाओं का बोला जाना हैं।


ये भी पढ़िए

2021 तक भारत से कितने देश अलग हुए हैं, जानिए उनके नाम और उनका इतिहास

Whatsapp Hack कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी


हालांकि भारत में करीब 40 फीसदी लोग हिंदी भाषा को बोलते और समझते है तथा केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा भी हिंदी है। फिर भी अब तक हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा नहीं बन पाई।

जबकि अन्य देश जैसे अमेरिका और इंग्लैंड में अंग्रेजी ज्यादातर लोगों द्वारा बोली जाने के चलते वहां की राष्ट्रीय भाषा है। ग़ौरतलब है कि भारत में हिंदी को भी कई बार राष्ट्रीय भाषा बनाने के प्रयास किए गए, लेकिन इसे लेकर कई राज्यों में विरोध के बाद यह प्रयास कभी सफल नहीं हो सके। 

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा और आपको इस बात की भी जानकारी मिल गई होगी कि भारत में कुल कितनी भाषाएं बोली जाती है। 


ये भी पढ़िए

  1. 2022 में रूस की जनसंख्या कितनी है, जानिए Russia की पूरी जानकारी
  2. Hero Alom की Biography, जानिए बांग्लादेशी अभिनेता हीरो आलोम के बारे में
  3. Airtel का मालिक कौन है और ये किस देश की कंपनी है
  4. BSNL, Airtel, Idea को Jio में Port कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी

FAQ

अमेरिका की राष्ट्रीय भाषा कौन सी है?

अमेरिका में अंग्रेजी ज्यादातर लोगों द्वारा बोली जाती है, इसलिए वह अमेरिका की राष्ट्रीय भाषा है।

भारत में कितनी भाषाओं को अधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है?

भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची के तहत 22 भाषाओं को संवैधानिक रूप से आधिकारिक भाषा का दर्जा देते हुए उन्हें सूचीबद्ध किया गया है। इन 22 भाषाओं को 90 प्रतिशत आबादी द्वारा बोला और समझा जाता है।

Spread the love

Leave a Comment