अनेकता में एकता को संजोय हुए भारत, विभिन्न संस्कृति और धर्मों वाला देश है। जहां विभिन्न जाती और समुदाय के लोग रहते है। जिस तरह हर देश को राज्यों की सीमाओं में विभाजित किया गया है, वहीं भारत भी कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के रूप में विभाजित है।
जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में दूसरे तथा क्षेत्रफल में सातवे स्थान पर मौजूद भारत का हर राज्य अपने आप में एक अलग सांस्कृतिक धरोहर लिए हुएं हैं।
ऐसे में यह जरुरी हो जाता है कि हम जाने कि भारत में कितने राज्य है तथा कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बारे में जानकारी देंगे।

Table of Contents
भारत में कितने राज्य हैं
किसी भी देश की उन्नति उसके देश के नागरिकों से होती है। ऐसे में देश के मुखिया का यह फर्ज होता है कि वह देश के नागरिकों की उन्नति और प्रगति की दिशा में कार्य करे। ऐसे में किसी भी देश के विकास में राज्यों का विभाजन जरूरी हो जाता हैं।
बता दे कि भारत में 28 राज्य है, जिनमें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोआ, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर शामिल हैं।
इन राज्यों के बारे जानने के बाद आपको इनकी राजधानियों के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए। आइये जानते है भारत के राज्यों की राजधानियों के नाम।
भारतीय राज्यों की राजधानी
जैसा कि हमने आप को बताया कि भारत में 28 राज्य है, इन राज्यों की अपनी राजधानिया भी है। जहां कुछ राज्य ऐसे है जिनकी राजधानिया एक ही है, जैसे आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद, तेलंगाना की भी राजधानी है।
वैसे है हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़, पंजाब की राजधानी भी है। ऐसे में आपको सभी राज्यों की राजधानी जानना आवश्यक हैं। नीचे तालिका में हमने राज्य और उनकी राजधानी दी हुई है।
भारत में राज्यों पर केंद्र की निगरानी में राज्य सरकार स्वतंत्र रूप से शासन करती है। हर राज्य का एक मुख्यमंत्री होता है, जिसका चुनाव विधान सभा के माध्यम से होता हैं।
राज्यों और उनकी राजधानियों के नाम
क्र. | राज्य | राजधानी |
---|---|---|
1. | आंध्र प्रदेश | हैदराबाद |
2. | अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर |
3. | असम | दिसपुर |
4. | बिहार | पटना |
5. | छत्तीसगढ़ | रायपुर |
6. | गोवा | पणजी |
7. | गुजरात | गांधीनगर |
8. | हिमाचल प्रदेश | शिमला |
9. | हरियाणा | चंडीगढ़ |
10. | झारखण्ड | रांची |
11. | कर्नाटक | बेंगलुरु |
12. | केरल | तिरुवनंतपुरम |
13. | मध्य प्रदेश | भोपाल |
14. | महाराष्ट्र | मुंबई |
15. | मणिपुर | इम्फाल |
16. | मेघालय | शिलांग |
17. | मिजोरम | आइजोल |
18. | नागालैण्ड | कोहिम |
19. | ओडिशा | भुवनेश्वर |
20. | पंजाब | चंडीगढ़ |
21. | राजस्थान | जयपुर |
22. | सिक्किम | गंगटोक |
23. | तमिल नाडू | चेन्नई |
24. | तेलंगाना | हैदराबाद |
25. | त्रिपुरा | अगरतला |
26. | उत्तर प्रदेश | लखनऊ |
27. | उत्तराखंड | देहरादून (शीतकालीन) गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन) |
28. | पश्चिम बंगाल | कोलकाता |
भारत में कितने केंद्र शासित प्रदेश है
अब तक आपने जाना की भारत में कितने राज्य है तथा उनकी राजधानियां कौन सी है। उसी तरह हम अब जानते है कि भारत में कितने केंद्र शासित प्रदेश है? तो आपको बता दे कि भारत में कुल 8 केंद्र शासित प्रदेश है, जिनके नाम और उनकी राजधानियां हमने नीचे तालिका में दी है।
बता दे कि केंद्र शासित प्रदेश पर केंद्र सरकार का अधिपत्य होता है। वहां की कानून व्यवस्था से लेकर राज्य के सभी आवश्यक अधिकार केंद्र सरकार के पास ही होते हैं।
हालांकि केंद्र शासित प्रदेशों में भी मुख्यमंत्री होते है, जिनका चुनाव विधान सभा के द्वारा होता हैं, किन्तु केंद्र शासित प्रदेशों पर केंद्र की सरकार स्वतंत्र रूप से शासन करती हैं।
केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानियां
क्र. | केंद्र शासित प्रदेश | राजधानी |
---|---|---|
1. | अंडमान व निकोबार द्वीप समूह | पोर्ट ब्लेयर |
2. | चंडीगढ़ | चंडीगढ़ |
3. | दादर और नगर हवेली | दमन |
4. | दिल्ली | नई दिल्ली |
5. | लक्षद्वीप | कवरत्ती |
6. | पुडुचेरी | पांडिचेरी |
7. | जम्मू कश्मीर | श्रीनगर (ग्रीष्मकालीन), जम्मू (शीतकालीन) |
8. | लद्दाख | लेह |
जैसा कि हमने आपको आपने इस आर्टिकल में भारतीय राज्य/केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानियों के बारे में बताया। आशा है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।
ये भी पढ़िए
- प्रधानमंत्री आवास योजना 2021 की नई लिस्ट में नाम कैसे देखे?
- जानिए क्या है Jio कस्टमर केयर का नंबर
- Free Fire का मालिक कौन है और यह किस देश का गेम है
FAQ
भारत का सबसे अमीर राज्य कौन सा है?
भारत का सबसे अमीर राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बॉलीवुड हस्तियों के साथ मुकेश अंबानी जैसे बिजनेसमैन भी रहते है।
हैदराबाद किस राज्य की राजधानी है?
हैदराबाद आंध्र प्रदेश की राजधानी होने के साथ तेलंगाना की भी राजधानी है।