भारत में कितने जिले है

जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश भारत अपने सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए जाना जाता है। यह लोकतांत्रिक ढांचा ही भारत को अन्य देश से अलग बनाता हैं।

लेकिन इस लोकतंत्र का मूल केंद्र भारत में रहने वाले उसके नागरिक है। जैसा कि हम जानते है कि किसी देश का विकास तभी होगा जब उसके नागरिकों का विकास होगा। ऐसे में अपने नागरिकों के विकास और देश की तरक्की के लिए लिए भारत में राज्य व्यवस्था बनाई गई है, जहां देश सीमा के अनुसार भिन्न-भिन्न राज्यों में विभाजित है, वहीं राज्य भिन्न-भिन्न जिलों में।

जैसा कि हमने आपको हमारे पिछले आर्टिकल में वर्तमान भारत में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या तथा उनकी राजधानियों के बारे में जानकारी दी थी। आज हम हमारे इस आर्टिकल में आपको जानकारी देंगे कि वर्तमान में भारत में कितने जिले हैं।

वर्तमान में भारत में कितने जिले है
भारत में जिले

भारत में जिलों की संख्या

जैसा कि हमने आपको बताया है कि भारत राज्यों के आधार पर विभाजित है, ऐसे में हर राज्य भी भिन्न-भिन्न जिलों में बटे हुए होते हैं। अगर बात करे वर्तमान में भारत में कुल जिलों कि तो भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में कुलमिलकर 729 जिले हैं।

इन जिलो की यह संख्या हमेशा स्थिर रहे यह ज़रूरी नहीं है। दरअसल इस संख्या में समय के साथ में बदलाव होता रहता है, जैसे साल 2011 तक भारत में जिलो की संख्या 640 थी।

नीचे दी गई तालिका में हमने राज्य/ केंद्र शासित प्रदेशों के अंदर आने वाले जिलो की संख्या बताई है, जिससे आपको यह समझने में आसानी होगी की किस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में कितने जिले हैं।

राज्यों के नाम और उनके जिलो की संख्या

क्र.राज्यजिलों की संख्या
1.आंध्र प्रदेश13
2.अरुणाचल प्रदेश24
3.असम33
4.बिहार38
5.छत्तीसगढ़27
6.गोवा2
7.गुजरात33
8.हिमाचल प्रदेश12
9.हरियाणा22
10.झारखण्ड24
11.कर्नाटक30
12.केरल14
13.मध्य प्रदेश55
14.महाराष्ट्र36
15.मणिपुर16
16.मेघालय11
17.मिजोरम8
18.नागालैण्ड12
19.ओडिशा30
20.पंजाब22
21.राजस्थान33
22.सिक्किम4
23.तमिल नाडू33
24.तेलंगाना33
25.त्रिपुरा8
26.उत्तर प्रदेश75
27.उत्तराखंड13  
28.पश्चिम बंगाल23

केंद्र शासित प्रदेशों के नाम और उनके जिलो की संख्या

क्र.केंद्र शासित प्रदेशजिलों की संख्या
क्र.केंद्र शासित प्रदेशजिलो की संख्या
1.अंडमान व निकोबार द्वीप समूह3
2.चंडीगढ़1
3.दादर और नगर हवेली3
4.दिल्ली11
5.लक्षद्वीप1
6.पुडुचेरी4
7.जम्मू कश्मीर20
8.लद्दाख2

इस तरह आपने जाना कि आखिर किस भारतीय राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में जिलों की संख्या कितनी हैं। लेकिन आपके लिये एक बात जानने योग है, कि आखिर किसी राज्य में किसी जिले की संख्या किस तरह से बढती हैं? बता दे कि किसी राज्य में जिलो की संख्या जिलों के अन्दर आने वाली तहसील की जनसंख्या और इससे लगने वाली ग्राम पंचायतो पर निर्भर करती हैं।

उम्मीद है कि हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपको पसंद आया होगा तथा आपको भारत के कुल जिलो की संख्या के बारे में भी पता चल गया होगा।      


ये भी पढ़िए

  1. भारत में कितने राज्य तथा कितने केंद्र शासित प्रदेश है
  2. आखिर किस देश की कंपनी है Samsung, कौन है Samsung का मालिक
  3. प्रधानमंत्री आवास योजना 2021 की नई लिस्ट में नाम कैसे देखे?

FAQ

भारत में कुल कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश है?

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश है।

भारत में कुल कितने जिले है?

भारत में कुल जिलों कि तो भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में कुलमिलकर 729 जिले हैं।

Spread the love

Leave a Comment