भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है, जानिए पूरी जानकारी

भारत एक विविधताओं वाला देश है, जहां विभिन्न धर्म, जाति, जनजाति और समुदाय के लोग रहते है। यहां भाषा, खान पान, बोली, रहन-सहन आदि में विभिन्नताएं होने के बाद भी सभी लोग एक साथ मिलजुलकर रहते है।

भारत में एकता और अखंडता दुनिया भर के लोगों को अपनी और खीचती है। यहाँ के रहन-सहन और धार्मिक संस्कृति के आगे आज पूरी दुनिया नतमस्तक खड़ी है।

बता दे कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा जनजाति वाला देश है। अन्य देशों की तरह भारत में भी इन जनजातियों को कुछ विशेष संरक्षण दिया गया है।

भारतीय संविधान में इन्हें अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में रखा गया है। ऐसे में आज हम अपने आर्टिकल में आपको इन्ही जनजातियों के विषय में बताएंगे, साथ ही यह जानकारी भी देंगे कि भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है।    

भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है, जानिए पूरी जानकारी
भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है, जानिए पूरी जानकारी

देश में निवास करने वाली कुल जनजाति  

जैसा कि हमने आपको बताया कि दुनिया भर में भारत में सबसे ज्यादा जनजाति निवास करती है। ऐसे में अब आप इनकी संख्या के बारे में जानना चाहेंगे, तो आपको बता दे कि भारत में कुल 705 जनजाति निवास करती है।

ये जनजाति आम तौर पर आधुनिकता से काफी दूर होती है। अनुसूचित जाती के लोग अधिकतर परंपरागत तरीके से ही अपना जीवन जीते है, इसी के चलते इनका ज्यादा विकास नहीं हो पाता।

भारत में जनजाति
भारत में जनजाति 

ये भी पढ़िए

2021 में Tik Tok पर सबसे ज्यादा फ़ॉलोअर्स किसके है, जानिए पूरी जानकारी

Whatsapp पर बिना नंबर सेव करे New Friend कैसे बनाए, जानिए पूरी जानकरी


अगर बात करे भारत में इन जनजातिय लोगों की संख्या के विषय में तो,  साल 2011 में की गई जनगणना के अनुसार इनकी आबादी 10 करोड़ 45 लाख है।

अगर वर्तमान समय की बात करे तो इनकी आबादी देश की आबादी का लगभग 15 प्रतिशत से भी ज्यादा होगी। जनजाति की वर्तमान आबादी की सटीक जानकारी साल 2021 में होने वाली जनगणना के बाद ही पता चल पाएगी।  तालिका के माध्यम से जानते है भारत की कुछ प्रमुख जनजाति के कौन सी है। 

जनजातिभारत में जनजातिजनजाति
भील खोंड लुशाई 
गोंड कोली महादेव गारो 
संथाल सहरिया कोया
बोड़ो खासी मिरी 
नाइकड़ा कोल हलबा 
ओरोओं वर्ली धरूया 
सुगाली कोकना त्रिपुरा 
गुज्जर कवर 
मुंडा भूमीजा 

कौन सी है भारत की सबसे बड़ी जनजाति 

जैसा कि हमने आपको बताया कि भारत में 705 जनजाति निवास करती है। इन जनजातिय लोगो की कुल आबादी भी 10 करोड़ से अधिक है। ऐसे में अगर जनसंख्या के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी जनजाति की तो, यह भील है।

बता दे कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में भील जनजाति के लोगों की कुल जनसंख्या 1 करोड़ 69 लाख थी।  इस आबादी में 84 लाख महिलाएं और 86लाख पुरुष शामिल थे। यह मुख्य तौर पर उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में पाई जाती है। वहीं भारत की दूसरी सबसे बड़ी जनजाति गोंड है। यह मुख्यतः देश के ह्रदय स्थल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में निवास करती है।

भील जनजाति
भील जनजाति 

मध्य प्रदेश में जनजातियों की सबसे बड़ी आबादी निवास करती है। मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति में पहले स्थान पर गोंड और दूसरे स्थान पर भील का नाम आता है।

अगर बात करे इन जनजातियों की विभिन्न राज्यों में स्थिति की तो ये मध्यप्रदेश में 14.69 फीसदी, महाराष्ट्र में 10.08 फीसदी, उड़ीसा में 9.2 फीसदी, राजस्थान में 8.86 फीसदी, गुजरात में 8.55 फीसदी, झारखंड में 8.29 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 7.5 फीसदी और आंध्रप्रदेश में 5.7 फीसदी की संख्या में मौजूद है।

ग़ौरतलब है कि इनकी जनसंख्या का केवल 10.03 फीसदी है शहरी क्षेत्र में रहते है, बाकि 89.97 फीसदी गांवों में निवास करते है। 

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जन गए होंगे की भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है। 


ये भी पढ़िए

  1. USA किस देश का गुलाम था और यह आजाद कैसे हुआ, जानिए पूरी जानकारी
  2. भारत का सबसे ज्यादा अमीर राज्य कौन सा है, जानिए पूरी जानकारी
  3. 2021 में दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है,जानिए पूरी जानकारी
  4. Worldfree4u 2021 से फ्री में हॉलीवुड और बॉलीवुड मूवी कैसे डाउनलोड करे

FAQ

भारत में कुल कितनी जनजाति निवास करती है ?

आधुनिकता से काफी दूर अपना जीवन यापन करते हुए भारत में कुल 705 जनजाति निवास करती है।

भारत के किस राज्य में जनजातिय लोगों का प्रतिशत सबसे अधिक है ?

मध्यप्रदेश में जनजातिय लोगों का प्रतिशत सबसे अधिक है, यहां जनजातिय लोगों की जनसंख्या देश में जनजातीय लोगों की जनसंख्या का 14.69 फीसदी है।

Spread the love

Leave a Comment