भारत के सात अजूबे कौन से है, जानिए भारत के 7 Wonders के बारे में

हमने अपने पिछले आर्टिकल में आपको दुनिया के 7 Wonders के बारे में जानकारी दी थी। आज हम अपने आर्टिकल में आपको भारत के सात अजूबे (7 Wonders) के बारे में जानकारी देंगे।

आज तक आपने दुनिया के 7 अजूबों के बारे में सुना होगा, जिनमें  चीन की दीवार (Great Wall of China), ताजमहल (Taj Mahal), पेट्रा (Petra), क्राइस्ट रिडीमर (Christ the Redeemer), माचू पिच्चु (Machu Picchu), कोलोजीयम (The Roman Colosseum) और चिचेन इट्ज़ा (Chichen Itza) का नाम शामिल है। लेकिन क्या आपने अब तक भारत के सात अजूबों के बारे में सुना है।

जैसा कि सब जानते है कि भारत का सनातन धर्म विश्व का सबसे पुराना धर्म है, ऐसे में इस देश की सभ्यता कितनी प्राचीन है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। आइए जानते है भारत के सात अजूबे (Seven Wonders) कौन से है। 

भारत के सात अजूबे कौन से है, जानिए भारत के 7 Wonders के बारे में
भारत के सात अजूबे कौन से है, जानिए भारत के 7 Wonders के बारे में

भारत के 7 Wonders

जैसा कि हमने बताया भारतीय सभ्यता अति प्राचीन है। हमारे यहां रामायण और महाभारत जैसे ग्रन्थों को उस समय लिखा जा चुका था जब लोग दुनिया में अन्य लोग लिखना पढना भी नहीं जानते थे।

वहीं शून्य की खोज करने वाला भारत जैसा प्राचीन देश अपनी ऐतिहासिक पहचान और प्राचीन मंदिरों के चलते पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है आइए जानते है कि भारत के सात अजूबे कौन से है और किस राज्य में स्थित है। 

क्र7 Wondersराज्य 
स्वर्ण मंदिर पंजाब 
ताजमहल उत्तर प्रदेश 
गोमतेश्वर कर्नाटक 
नालंदा विश्वविद्यालयबिहार 
कोणार्क सूर्य मंदिर उड़ीसा 
खजुराहो मध्य प्रदेश 
हम्पी मंदिर कर्नाटक 

स्वर्ण मंदिर, पंजाब 

7 Wonders - स्वर्ण मंदिर, पंजाब
7 Wonders – स्वर्ण मंदिर, पंजाब 

यह पंजाब के अमृतसर में स्थित है। स्वर्ण मंदिर सिख समुदाय का एक पवित्र तीर्थस्थल है। स्वर्ण मंदिर को भगवान का घर कहा जाता है। अपनी नक्कासी के लिए दुनियाभर में मशहूर स्वर्ण मंदिर सिख समुदाय के सबसे पुराने गुरूद्वारों में से एक है।

भव्य तरीके से बनाए गए इस मंदिर के चारों और स्थित सरोवर इस मंदिर को और भी ज्यादा सुन्दर बनाता है। स्वर्ण मंदिर में रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है। यह भारत के सात अजूबों में से एक है।  

ताज महल, आगरा 

7 Wonders - ताज महल, आगरा
7 Wonders – ताज महल, आगरा 

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के 7 Wonders में शामिल है।  ताजमहल का निर्माण 1632 में मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में कराया था। अपनी खूबसूरत कलाकारी के लिए मशहूर ताजमहल के निर्माण में 15 साल का समय लगा था।

ताजमहल के निर्माण के लिए बादशाह शाहजहाँ ने विश्व भर से सफ़ेद संगमरमर के पत्थरों को मंगाया था। यह पूरी तरह सुन्दर संगमरमर से बना हुआ है। इसके चारों हो बागीचे है तथा आगे एक छोटा सा पानी का तालाब है। ताजमहल इतना खूबसूरत है की इसको देखने के लिए देश और दुनिया से पर्यटक भारत आते है।   

गोमतेश्वर, कर्नाटक 

7 Wonders - गोमतेश्वर, कर्नाटक
7 Wonders – गोमतेश्वर, कर्नाटक 

यह कर्नाटक के श्रवणबेलगोला में स्थित जैनियों का एक पवित्र तीर्थ स्थल है। जहां जैनियों के प्रथम तीर्थकर ऋषभदेव की 60 फिट की मूर्ति है। गोमतेश्वर को बाहुबली मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। शोधकर्ताओं की माने तो गोमतेश्वर की मूर्ति को 883 ईस्वी में एक पत्थर को तराश कर बनाया गया था।

अपनी ऊंचाई के चलते यह मूर्ति भारत ही नहीं बल्कि विश्व में भी प्रसिद्ध है। इस मूर्ति तक पहुंचने के लिए 618 सीढ़ियां चढ़ना पड़ती है। इस मूर्ति से जुड़ी यह बात अद्भुत है कि आखिर इस मूर्ति को एक विशाल पत्थर पर बनाकर इतनी ऊंचाई पर किस तरह स्थापित किया होगा। 

नालंदा विश्वविद्यालय, बिहार 

7 Wonders -  नालंदा विश्वविद्यालय, बिहार
7 Wonders – नालंदा विश्वविद्यालय, बिहार 

बिहार की राजधानी पटना से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय भारत की एक ऐतिहासिक धरोहर है। इस विश्वविद्यालय के इतिहास का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है कि यह 500 ईस्वी से 1300 ईस्वी तक एक बड़ा ही संपन्न विश्वविद्यालय था।

इसके विषय में कहा जाता है कि एक समय में इस विद्यालय में 2000 शिक्षक 10000 छात्रों को शिक्षा देते थे। लेकिन कई आक्रमणकारियों के द्वारा इस विश्वविद्यालय कई आक्रमण किए गए, जिसके चलते यह नष्ट हो गया। आज खंडर बन चुके नालंदा विश्वविद्यालय ने अपना नाम इतिहास के पन्नो में दर्ज करा लिया है। 

कोणार्क सूर्य मंदिर, उड़ीसा 

7 Wonders - कोणार्क सूर्य मंदिर, उड़ीसा
7 Wonders – कोणार्क सूर्य मंदिर, उड़ीसा 

उड़ीसा में स्थित कोणार्क सूर्य मंदिर का निर्माण 13वी शताब्दी में किया गया था। भारत के सात अजूबों में से एक, अपनी अद्धभुत वास्तुकला का नमूना यह मंदिर पूरे विश्व में विख्यात है। भारत के सबसे बड़े मंदिरों में से एक कोणार्क सूर्य मंदिर ब्लैक पगोड़ा के नाम से भी जाना जाता है।

इस मंदिर की संरचना काफी ख़ास है,जहां ये सात घोड़ों द्वारा आकाश की तरफ जाता हुआ प्रतीत होता है। इस मंदिर में स्थित हाथियों और सिंह की प्रतिमा भी वास्तुकला का एक अद्धभुत नमूना पेश करती है। वर्तमान में यह मंदिर अपने असली रूप को खोता जा रहा है। 

खजुराहो, मध्यप्रदेश 

7 Wonders - खजुराहो, मध्यप्रदेश
7 Wonders – खजुराहो, मध्यप्रदेश

भारत का ह्रदयस्थल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के खजुराहो जिले में स्थित खजुराहो मंदिर को इसकी वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इस मंदिर पर कई साड़ी कामुक मुर्तिया बनी हुई है, जो इस मंदिर को दुनिया में सबसे अलग बनाती है। इस मंदिर में हिंदु और जैन धर्म की मुर्तिया भी मिलती है।

अपनी अनोखी वास्तुकला के लिए विश्व में विख्यात इस मंदिर का निर्माण 950 से 1050 ईस्वी के बीच चंदेल शासकों ने करवाया था। अपनी अलग वास्तुकला ही इस मंदिर को भारत के सात अजूबों में शामिल करती है। 

हम्पी मंदिर, कर्नाटक 

7 Wonders - हम्पी मंदिर, कर्नाटक
7 Wonders – हम्पी मंदिर, कर्नाटक

कर्नाटक अपने प्राचीन मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहां हिंदु धर्म के कई बड़े मंदिर है। इन्ही मंदिरों में से है एक है हम्पी मंदिर। यह मंदिर कर्नाटक के विजयनगर में स्थित है। खंडरो के भीतर बने इस मंदिर में आपको भारत की हर वास्तुकला के अंश देखने को मिल जाएंगे।

वास्तुकला का अद्धभुत नमूना यह मंदिर अपनी प्राचीन मूर्तियों के साथ अस्तबलों, बुर्जों और महलों का संग्रह भी लिए हुए है। इस मंदिर से जुड़ी मान्यता यह है कि जब भगवान राम अपने भाई लक्ष्मण के साथ सीता की तलाश करने निकले थे, तब वे इस मंदिर में भी आए थे। 

उम्मीद है कि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा और आप भारत के सात अजूबों के बारे में जान गए होंगे। 


ये भी पढ़िए

  1. दुनिया के सात अजूबे कौन से है, जानिए Seven Wonders के बारे में पूरी जानकारी
  2. Torrent क्या है तथा यह कैसे काम करता है, जानिए पूरी जानकारी
  3. Electricity Bill को अपने मोबाइल पर कैसे चेक करे
  4. Mp3 Song में कैसे लगाए अपना फोटो, जानिए पूरी जानकारी

FAQ

दुनिया के 7 Wonders कौन से है?

दुनिया के 7 Wonders में चीन की दीवार (Great Wall of China), ताजमहल (Taj Mahal), पेट्रा (Petra), क्राइस्ट रिडीमर (Christ the Redeemer), माचू पिच्चु (Machu Picchu), कोलोजीयम (The Roman Colosseum) और चिचेन इट्ज़ा (Chichen Itza) का नाम शामिल है।

नालंदा विश्वविद्यालय कहां स्थित है ?

नालंदा विश्वविद्यालय बिहार की राजधानी पटना से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह भारत की एक ऐतिहासिक धरोहर है।

Spread the love

Leave a Comment