दुनिया में जनसंख्या के हिसाब से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक एकता के लिए जाना जाता है। यहां विभिन्न धर्म और भाषा के लोग एक साथ मिलकर रहते है।
कही कही तो राज्यों के बदलते है आपको भाषा में भी बदलाव दिख जाएगा। क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश भारत आज अपनी विकास की गति में निरंतर और तेजी से आगे बढ़ रहा है।
भारत की लगातार बढ़ती GDP को देखकर दुनिया के सारे देश आश्चर्यचकित हो गए है। 28 राज्यों में विभाजित राज्यों की भी जीडीपी अलग है।
इतना ही नहीं अपने सकल घरेलू उत्पाद अर्ताथ GDP के आधार पर ही इन राज्यों की आर्थिक स्थिति निर्धारित होती है। ऐसे में आज हम अपने आर्टिकल में आपको बताएंगे कि भारत का सबसे ज्यादा अमीर राज्य कौन सा है।

भारत का सबसे अमीर राज्य कौन सा है
अगर बात करे भारत के सबसे अमीर राज्य की तो वह राज्य महाराष्ट्र है। जैसा कि हमने बताया कि किसी राज्य की स्थिति उसकी जीडीपी पर निर्भर करती है, तो आपको बता दे कि महाराष्ट्र की GDP 27.96 लाख करोड़ रूपए है।
बता दे कि महाराष्ट्र की GDP सबसे अधिक होने के पीछे इसकी राजधानी मुंबई की मुख्य भूमिका है। क्योंकि मुंबई में ही सबसे अधिक करोड़पति और अरबपति लोग रहते है।
इतना है नहीं यहीं पर बॉलीवुड जैसा बड़ा फिल्म उद्योग भी है, जो महाराष्ट्र की GDP को बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाता है। बॉलीवुड में हर साल करीब 1000 फ़िल्में रिलीज होती है, जिनका कुल कनेक्शन महाराष्ट्र की कुल जीडीपी का लगभग 20 प्रतिशत होता है।
इसके साथ ही भारत के टॉप 10 अमीर आदमियों में से ज्यादातर मुंबई में ही रहते है। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई से जुड़ी ये ही बातें उसे भारत का सबसे आमिर राज्य बनाती है।

ये भी पढ़िए
2 मिनिट में कैसे बनाए Fake Aadhaar Card, जानिए पूरी जानकारी
अन्य राज्यों का स्थान
जैसा कि हमने आपको बताया कि भारत की आर्थिक राजधानी के नाम से मशहूर मुंबई में फिल्म उद्योग और कई बड़ी इंडस्ट्री से जुड़े लोग रहते है। जिससे इसका GDP अन्य राज्यों की तुलना में काफी ज्यादा है, जो इसे भारत का सबसे अमीर राज्य बनाता है।
अगर बात करे अन्य राज्यों कि तो भारत के सबसे अमीर राज्यों में दूसरे स्थान पर दक्षिण भारत के सबसे अमीर राज्य तमिलनाडु का नाम आता है। तमिलनाडु अपने मंदिरों के लिए विश्व विख्यात है। वही इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पश्चिम भारत के सबसे अमीर राज्य गुजरात का नाम आता है।
गुजरात अपने व्यापार के लिए मशहूर है। यहां कई बड़े व्यवसाय और उनसे जुड़े लोग रहते है। हमने नीचे लिस्ट के माध्यम से भारत के 10 सबसे अमीर राज्यों के बारे में बताया है।

भारत के 10 सबसे अमीर राज्य
स्थान | राज्य | GDP |
---|---|---|
1 | महाराष्ट्र | 27.96 लाख करोड़ रुपये |
2 | तमिलनाडु | 15.96 लाख करोड़ रूपये |
3 | गुजरात | 14.97 लाख करोड़ रूपये |
4 | उत्तर प्रदेश | 14.89 लाख करोड़ रूपये |
5 | कर्नाटक | 14.08 लाख करोड़ रुपये |
6 | पश्चिम बंगाल | 10.82 लाख करोड़ रुपये |
7 | आंध्र प्रदेश | 8.70 लाख करोड़ रुपये |
8 | तेलंगाना | 8.43 लाख करोड़ रूपये |
9 | राजस्थान | 8.40 लाख करोड़ रूपये |
10 | मध्य प्रदेश | 8.26 लाख करोड़ रुपये |
उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि भारत का सबसे अमीर राज्य कौन सा है।
ये भी पढ़िए
- 2021 में दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है,जानिए पूरी जानकारी
- Worldfree4u 2021 से फ्री में हॉलीवुड और बॉलीवुड मूवी कैसे डाउनलोड करे
- Aadhaar Card में कौन सा मोबाइल नंबर रजिस्टर है 2 मिनट में कैसे चेक करे
FAQ
भारत के सबसे अमीर राज्य महाराष्ट्र की GDP कितनी है?
भारत के सबसे अमीर राज्य महाराष्ट्र की GDP 27.96 लाख करोड़ रूपए है।
भारत में जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
भारत में जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है। जिसकी कुल जनसंख्या 199,812,341 है।