हर तीज, त्यौहार, उत्सव, कार्य्रक्रम की जान Besan ke laddu किसे पसंद नहीं होते। अगर आप किसी भी भारतीय से पूछेंगे की उसे मिठाई में क्या पसंद है, तो उसका एक ही जवाब होगा बेसन के लड्डू।
वैसे लड्डू का वर्णन तो हमारे पुराणों और धार्मिक ग्रंथों में भी मिलता है। बेसन के लड्डू न केवल खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि पूजा पाठ में प्रसाद के रूप में भी इनका उपयोग किया जाता है।
अक्सर आपने बाजारों में बेसन के लड्डू खाएं होंगे, लेकिन सही विधि पता न होने के चलते आप इन्हें घर पर नहीं बना सके होंगे। ऐसे में आज हम आपको अपने आर्टिकल में बेसन के लड्डू बनाने की पूरी विधि बता रहे हैं।

Besan ke laddu क्या है
बेसन के लड्डू एक लोकप्रिय मिठाई है जो आसानी से घर पर बनाई जा सकती है। यह लोकप्रिय उत्तर भारतीय मिठाई खासतौर पर तीज-त्योहारों पर बनाई जाती है। बेसन के लड्डू बनाने के लिए बेसन, घी और चीनी की मुख्य रूप से आवश्यकता होती है।
इसके अलावा अच्छे स्वाद के लिए इसमें इलायची, केसर और बादाम डाले जाते हैं। यह वैसे तो बनाने में काफी आसान मिठाई है, लेकिन सही विधि न पता होने पर यह कठोर बनते है और आपको वह स्वाद नहीं मिलता जिसकी आपको उम्मीद होती है।

ये भी पढ़िए
ध्यान कैसे करें, जानिए Meditation करने के विषय में पूरी जानकारी
Besan ke laddu बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
हम आपको 4 से 6 लोगों के लिए बेसन के लड्डू के लिए आवश्यक सामग्री के बारे में बता रहे हैं। आइये जानते हैं Besan ke laddu के लिए आवश्यक सामग्री।
सामग्री | मात्रा |
---|---|
बेसन | 2 कप |
चीनी बूरा | 1 कप |
घी | 1 कप |
काजू बादाम, बारीक़ कटे | ½ कटोरी |
पैन/कड़ाही | 1 |
पानी | 2 टेबल स्पून |
इलायची पाउडर | 1 टी स्पून |
पिस्ता कतरन | 1 टी स्पून |

ये भी पढ़िए
कचौड़ी कैसे बनाए, जानिए Kachori बनाने की पूरी जानकारी
Besan ke laddu बनाने की विधि
बेसन के लड्डू बनाने के लिए आपको सबसे पहले धीमी आंच पर एक पैन या कड़ाही को रखना होगा। इसके बाद इसमें घी को डालना है। अब आप घी को गर्म होने दे।
घी के गर्म होते ही इसमें बेसन को डालकर अच्छे से मिलाये। अब धीमी आंच पर बेसन को चलाते हुए 10 से 15 मिनट तक सेकें। जब बेसन में सौंधी सी खुशबू आने लगे तो उसमें काजू बादाम की कतरन को डालकर अच्छी तरह से मिला ले।

अब बेसन पर पानी का छिड़काव कर उसे दानेदार कर ले। दानेदार बेसन को पानी सूखने तक चलाए और 2 मिनट तक धीमी आंच में सेंककर बंद कर दे। अब इस मिश्रण को बड़ी थाली में निकाल कर, हल्का ठंडा होने पर इसमें चीनी का बूरा और इलायची पाउडर मिला दे।
चीनी के बेसन में पूरी तरह घुल जाने के बाद इस मिश्रण में अपनी इच्छा अनुसार लड्डू बना लें। अंत में सजावट के लिए इसमें पिस्ता कतरन गड़ाकर लगा दे। आपके बेसन के लड्डू बनकर तैयार है।
उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि बेसन के लड्डू कैसे बनाए।
ये भी पढ़िए
- कैसे पता करें कि Abortion सफल हुआ था या नहीं, जानिए पूरी जानकारी
- Momos कैसे बनाए, जानिए वेज मोमोज बनाने की पूरी जानकारी
- गणित कैसे सीखें, जानिए Maths सीखने के विषय में पूरी जानकारी
FAQ
Besan ke laddu किस भगवान को चढ़ाये जाते है?
Besan ke laddu भगवान गणेश को अतिप्रिय है अर्थात भगवान गणेश को बेसन के लड्डुओं का भोग लगाया जाता है।