Bank Loan कैसे ले, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में

Bank Loan – वर्तमान समय में पैसों की जरुरत किसे नहीं है। हर कोई चाहता है कि उसे कही से पैसे मिल जाए और उसका काम निकल जाए। ऐसे में हर किसी के मन में पैसों के लिए पहला ऑप्शन आता है Bank Loan। दरअसल बैंक लोन एक ऐसी सुविधा है जिसके माध्यम से आप अपनी जरुरत के हिसाब से पैसे उधार ले सकते है।

साथ ही आपको एक निश्चित ब्याज पर रकम लोन के रूप में बैंक द्वारा दी जाती है। जिसे आप किस्तों में बिना किसी टेंशन के चुका सकते है। हालांकि बैंक से लोन का मिलना एक बहुत ही जटिल प्रोसेस होती है, जिसके लिए विभिन्न जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। लेकिन अगर आपके पास बैंक द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज हो तो आपको आसानी से लोन मिल जाता है।

जहां हम अपने पिछले आर्टिकल Business Loan कैसे लेते है, इसमें लगने वाले दस्तावेज, इंटरेस्ट रेट और चार्ज में आपको बिजनेस लोन के विषय में विस्तार से जानकारी दे चुके है। वहीं आज हम अपने आर्टिकल में आपको जानकारी देंगे कि Bank Loan कैसे ले। 

Bank Loan कैसे ले, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
Bank Loan कैसे ले, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में

Bank Loan क्या है 

जब कभी आप अपनी पैसों की जरुरत को पूरा करने के लिए बैंक द्वारा आपको कोई राशि दी जाती है तो वह आपको लोन के रूप में दी जाती है। बतादे कि लोन आपको आपके क्रेडिट स्कोर और आपके खाते में होने वाले ट्रांजेक्शन को देखकर दिया जाता है। साथ ही बैंक द्वारा अलग अलग तरह के लोन ऑफर किये जाते है, जिसमें पर्सनल लोन, होम लोन, बिजनेस लोन, कार लोन आदि कई तरह के लोन होते है।

आप अपनी जरुरत के अनुसार इनमें से किसी भी लोन का चुनाव कर सकते है। बताए गए सभी तरह के लोन पर बैंक द्वारा अलग अलग ब्याज लगाया जाता है। यह ब्याज बैंक आपके द्वारा चुने गए लोन के ऑप्शन के अनुसार लागाता है। उदहारण अगर आपने बैंक से 1 लाख रूपए लोन पर लिए है तो बैंक उसपर 12 प्रतिशत ब्याज लगाता है।

यह ब्याज आपके द्वारा लिए लोन अमाउंट के चुकाई जाने वाली क़िस्त के साथ में जुड़कर आता है। लोन लेते समय बैंक आपको किस्तों के रूप में अमाउंट को चुकाने का ऑप्शन देता है, जो आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते है।  

Bank Loan क्या है 
Bank Loan क्या है 

कैसे करें Bank Loan के लिए अप्लाई 

जैसा कि हम आपको जानकारी दे चुके है कि बैंक से आपको किस तरह का लोन चाहिए यह आपकी जरुरत पर निर्भर करता है। आप पर्सनल लोन, होम लोन, बिजनेस लोन, कार लोन आदि लोन ऑप्शन में से किसी भी ऑप्शन का चुनाव कर सकते है। इसके बाद लोन लेने की निम्न प्रकिया को आपको फ़ॉलो करना होगा।

1. आपको उस बैंक का चुनाव करना होगा जहां से आप लोन लेना चाहते है। 

2. लोन लेने से पहले बैंक आपका सिविल स्कोर देखता है। साथ ही आपके खाते में होने वाले ट्रांजेक्शन को भी बैंक द्वारा देखा जाता है।

3. बैंक आपसे कुछ डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए मांगता है, जिन्हें आपको लोन फॉर्म के साथ में सब्मिट करना होता है। 

4. लोन फॉर्म बैंक में जमा हो जाने के बाद बैंक के कर्मचारी आपके पते पर जाकर वेरिफिकेशन करते है। 

5. आपके फॉर्म, डॉक्यूमेंट के सही पाए जाने पर बैंक द्वारा आपको लोन दे दिया जाता है। 

6. इस प्रकिया में बैंक कुछ प्रोसेसिंग फ़ीस भी चार्ज करता है, जिसे अपने लोन अमाउंट में से काट लिया जाता है। 

कैसे करें Bank Loan के लिए अप्लाई 
कैसे करें Bank Loan के लिए अप्लाई 

Bank Loan लेने के लिए जरुरी दस्तावेज 

जैसा कि हम आपको बता चुके है कि आप किसी भी बैंक से अपनी जरूरत के अनुसार रकम लोन के रूप में ले सकते है। लेकिन जैसा कि सभी जानते है लोन मिलने की प्रकिया बहुत जटिल होती है। दरअसल लोन देने से पहले बैंक द्वारा आपके कुछ जरूरी दस्तावेज मांगे जाते है जैसे –

दस्तावेज दस्तावेज
आधार कार्डबैंक पासबुक
एड्रेस प्रूफवोटर आईडी
पैन कार्डघर की रजिस्ट्री
Bank Loan लेने के लिए जरुरी दस्तावेज 
Bank Loan लेने के लिए जरुरी दस्तावेज 

Bank Loan के प्रकार 

जैसा कि हमने आपको जानकारी दी है कि लोन कई प्रकार के होते है, जिनमें होम लोन, पर्सनल लोन आदि शामिल है। लेकिन ज्यादातर लोग केवल पर्सनल लोन और होम लोन के बारे में ही जानते है।

लेकिन इनके अलावा भी कई तरह के लोन होते है। जिनपर ब्याज दर काफी कम होती है। साथ ही साथ इन लोन को चुकाने पर आपको सरकार और बैंक से सब्सिडी भी प्राप्त होती है। साथ ही इन लोन्स पर लगने वाली ब्याज दर भी काफी कम होती है।

अगर आप भी बैंक से लों लेना चाहते है तो आपको जरुरी दस्तावेजों को जमा कर, अपने बैंक लोन के प्रकार का चुनाव करना होगा। आइये टेबल के माध्यम से जानते है बैंक लोन के प्रकार और उनपर लगने वाली ब्याज दर-

लोन के प्रकार ब्याज दर
होम लोन9-13%
पर्सनल लोन13-24%
प्रॉपर्टी के बदले लोन9.5-13%
शेयरों के बदले लोन9-15%
सोने के बदले लोन10-17%
Bank Loan के प्रकार 
Bank Loan के प्रकार 

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि Bank Loan कैसे लें। 


ये भी पढ़िए

  1. Percentage कैसे निकाले, जानिए परसेंटेज निकालने की पूरी जानकारी
  2. Khasra कैसे निकाले, जानिए जमीन का खसरा निकालने की पूरी जानकारी
  3. Kisan Credit Card कैसे बनाए, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
  4. CCC Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
  5. 10th 12th की मार्कशीट से कैसे ले लोन, जानिए Marksheet Loan की पूरी जानकारी
  6. BCCI Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
  7. HTML Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
  8. SCHOOL Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में

FAQ

Bank Loan लेने के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट कौन से है?

बैंक लोन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड,एड्रेस प्रूफ, बैंक पासबुक आदि की आवश्यकता होती है।

बैंक से मिलने वाले होम लोन की ब्याज दर कितनी है?

होम लोन पर बैंक द्वारा 9-13% ब्याज लिया जाता है।

Bank Loan मिलने में कितना समय लगता है?

लोन मिलने की प्रक्रिया बड़ी जटिल होती है, अगर आपके सभी डॉक्युमेंट सही है तो आपको 3 से 7 दिन के अन्दर लोन मिल जाएगा।

Spread the love

Leave a Comment