BA के बाद अपना करियर कैसे बनाये, जानिए पूरी जानकारी

अक्सर लोगों के मन में पढ़ाई को लेकर कई तरह के विचार आते है। ज्यादातर स्टूडेंट अपने ग्रेजुएशन को लेकर कन्फुज रहते है, लेकिन फिर भी आमतौर पर स्टूडेंट्स सब्जेक्ट के रूप में BA अर्थात Bachelor of Arts को ही चुनते है।

इसके पीछे का कारण इस कोर्स का हर कॉलेज में उपलब्ध होना तो है ही, बल्कि इस कोर्स की फ़ीस भी अन्य कोर्स के मुकाबले काफी कम होती है।

लेकिन लोगों के मन में BA का कोर्स करने के बाद में यह सवाल उठता है कि अब वह अपना करियर कैसे बनाए। तो आज हम अपने आर्टिकल में आपको बताएंगे कि BA का कोर्स करने के बाद अपना करियर कैसे बनाए। 

BA के बाद अपना करियर कैसे बनाये, जानिए पूरी जानकारी
BA के बाद अपना करियर कैसे बनाये, जानिए पूरी जानकारी

BA के बाद करियर कोर्स 

शायद ही आपको यह बात पता हो कि BA के बाद ही भारत में सबसे अधिक नौकरी के अवसर मिलते है। आपने अगर BA किया हुआ है तो आप कई तरह के करियर कोर्स करके अपने भविष्य को बेहतर बना सकते है। आइये टेबल के माध्यम से जानते है कि BA के बाद में करियर कोर्स कौन से है। 

BA के बाद के कोर्स कुछ अन्य कोर्स BA के बाद के कोर्स 
B.Ed (Bachelor of Education)MBA (Master of Business Administration)BTC (Basic Training Certificate)
M.A. (Master of Arts)MSc IT (Master of Arts in Information Technology)M.Ed (Master of Education)
LLB (Bachelor of Law)Hotel ManagementGovernment Recruitment
Diploma CourseBPED
BA जे बाद करियर कोर्स
BA जे बाद करियर कोर्स 

ये भी पढ़िए

NCB क्या है तथा यह क्या कार्य करता है, जानिए पूरी जानकारी


B.Ed (Bachelor of Education)

भारत में BA के बाद सबसे अधिक विद्यार्थियों द्वारा किया जाने वाला कोर्स B.Ed ही है। यह कोर्स 2 वर्ष का होता है तथा इसे करने के लिए स्नातक अर्थात BA में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होना चाहिए।

B.Ed में एडमिशन के लिए आपको लिखित परीक्षा और साक्षात्कार जैसे दो चरणों को पार करना होता है। इसके बाद ही आप B.Ed में प्रवेश लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस कोर्स को करने के बाद आप किसी भी विद्यालय में शिक्षक या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा हुआ कोई कार्य कर सकते है। 

BA- B.Ed (Bachelor of Education)
BA- B.Ed (Bachelor of Education)

M.A. (Master of Arts)

BA के बाद अक्सर लोगों के मन में पोस्ट ग्रेजुएशन करने का ख़याल आता है। ऐसे में अलग-अलग सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन कर चुके विद्यार्थी MA अर्थात मास्टर ऑफ़ आर्ट्स का कोर्स करते है।

इसके पीछे का कारण यह है कि इस कोर्स में पढ़ाई जाने वाले सब्जेक्ट अन्य कोर्स की तुलना में कम डिफिकल्ट होते है। साथ ही में इस कोर्स की फ़ीस भी अन्य कोर्स की तुलना में काफी कम होती है। जिसके चलते ज्यादातर विद्यार्थी इस कोर्स का चुनाव करते है।

BA- M.A. (Master of Arts)
BA- M.A. (Master of Arts)

LLB 

LLB अर्थात बेचलर ऑफ़ लॉ, एक ऐसा कोर्स होता है, जिसको करने के बाद आपका भविष्य सत प्रतिशत उज्जवल हो सकता है। इस कोर्स को करने के बाद आप वकील बनते है।

अगर आप ग्रेजुएशन के बाद इस कोर्स को करते है तो आपका कोर्स केवल 3 वर्ष का होगा। वहीं अगर आप 12 वीं के बाद इस कोर्स को करते है तो आपका LLB 5 वर्ष का होगा। 

BA- LLB
BA- LLB 

ये भी पढ़िए

सपने में Lion अर्थात शेर देखने का क्या अर्थ होता है, जानिए पूरी जानकारी


MBA (मास्टर ऑफ़ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन)

इन दिनों आप ज्यादातर विद्यार्थियों से सुनते होंगे कि वे MBA की डिग्री हासिल करके अच्छी नौकरी कर रहे है। ऐसे में आप भी MBA का कोर्स कर सकते है। इस कोर्स को करने के लिए आपके ग्रेजुएशन में 50 प्रतिशत लाना अनिवार्य होते है।

यह कोर्स बिजनेस के लिए अधिक महत्वपूर्ण होता है। इस कोर्स को करने की लिए आपको इंट्रेंस एग्जाम देना होती है। MBA करने के बाद में आप इंटरनेशनल बिजनेस, फाइनेंशियल और मैनेजमेंट में अपना करियर बना सकते है। 

BA- MBA (मास्टर ऑफ़ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन)
BA- MBA (मास्टर ऑफ़ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन)

MSc IT 

मास्टर ऑफ़ आर्ट्स इन इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी अर्थात MSc IT का कोर्स भी BA के बाद एक बेहतरीन करियर ऑप्शन होता है। यह कोर्स दो वषों के लिए होता है। इस कोर्स को करने के बाद आप ई-कॉमर्स, टेक्निकल, टेलिकॉम इंडस्ट्री आदि में अपना करियर बना सकते हों। 

BA- MSc IT
BA- MSc IT 

BPED (बेचलर ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन डिप्लोमा)

अगर आप खेलकूद पसंद करते है और स्पोर्ट्स में अपना करियर बनाना चाहते है तो BA करने के बाद BPED का कोर्स करना आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इन दिनों सरकार भी स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न तरह के प्रयास कर रही है।

ऐसे में अगर आप इस कोर्स को करते हो तो आपको नौकरी भी आसानी से मिल जाएगी। इसके साथ ही में अगर आप किसी खेल के अच्छे खिलाड़ी हो तो सरकार के सपोर्ट से आप काफी आगे जा सकते हों। 

BA- BPED (बेचलर ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन डिप्लोमा)
BA- BPED (बेचलर ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन डिप्लोमा)

ये भी पढ़िए

Bhamashah Card कैसे बनाये, जानिए कार्ड से जुड़ी पूरी जानकारी


होटल मैनेजमेंट 

अगर आपको होटल मैनेजमेंट में अपना भविष्य बनाना चाहते है तो आप होटल मैनेजमेंट का कोर्स भी कर सकते है। यह कोर्स BA के बाद आसानी से किया जा सकता है। होटल मैनेजमेंट में कई तरह के कोर्स होते है जिन्हें आप अपने हिसाब से चुन सकते है।

इस कोर्स को करने के बाद आपको आसानी से रोजगार के अवसर मिल जाते है। इस कोर्स को करने के बाद आप किसी बड़े होटल में आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। 

BA- होटल मैनेजमेंट
BA- होटल मैनेजमेंट 

डिप्लोमा कोर्स 

अगर आप BA के बाद अपने करियर को बेहतर बनाना चाहते है तो आप डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते है। बीए के बाद कई सारे डिप्लोमा कोर्स होते है, जिनको करने के बाद आसानी से नौकरी मिल जाती है।

इन डिप्लोमा कोर्स में फिल्म मेकिंग, फैशन डिजाइनिंग, एनीमेशन, डिजिटल मार्केटिंग, PGDCA- कंप्यूटर कोर्स और ड्राइंग शामिल है।

BA- डिप्लोमा कोर्स
BA- डिप्लोमा कोर्स 

BTC (बेसिक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट)

हम हमारे आर्टिकल BTC क्या है और इसका कोर्स कैसे करें के माध्यम से आपको BTC कोर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दे चुके हैं।

BTC अर्थात बेसिक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट, टीचिंग क्षेत्र में जाने वाले विद्यार्थियों के लिए एक बेहतरीन कोर्स हो सकता है। इस कोर्स को करने के बाद आप किसी सरकारी या प्राइवेट स्कूल में अध्यापक की नौकरी कर सकते है।   

BA- BTC (बेसिक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट)
BA- BTC (बेसिक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट)

ये भी पढ़िए

ACC का फुल फॉर्म क्या है, जानिए ACC से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी


M.Ed 

मास्टर ऑफ़ एजुकेशन अर्थात एमएड भी BA पास करने के बाद सुनहेरे भविष्य की दृष्टि से एक बेहतरीन कोर्स है। आप इस कोर्स को करने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी तरह के रोजगार को प्राप्त कर सकते है।

इस कोर्स को करने के बाद आप सरकारी स्कूल में टीचर बनने के लिए आवेदन कर सकते है। इस कोर्स को करने के बाद आपको काफी आसानी से रोजगार प्राप्त हो सकता है।

BA- M.Ed
BA- M.Ed 

Government Recruitment 

BA पास करने के बाद में ज्यादातर विद्यार्थी सरकारी नौकरी की तैयारी कर किसी सरकारी नौकरी को प्राप्त करना चाहते है। BA करने वाले 90 प्रतिशत विद्यार्थी सरकारी नौकरी में ही अपना करियर देखते है।

अगर आप BA करते है तो आप IAS, IPS, बैंकिंग, रेलवे, पुलिस आर्मी आदि विभाग में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है। 

BA- Government Recruitment
BA- Government Recruitment 

उम्मीद है कि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि BA के बाद अपना करियर BA के बाद अपना करियर कैसे बनाये।


ये भी पढ़िए

  1. Online Complaint कैसे दर्ज करें, जानिए ऑनलाइन शिकायत करने की पूरी जानकारी
  2. ANM और GNM क्या होता है तथा कैसे किए जाते है यह कोर्स, जानिए पूरी जानकारी
  3. CO Officer क्या होता है और कैसे बना जाता है, जानिए पूरी जानकारी
  4. बॉलीवुड Actor बनने के लिए क्या करें, जानिए अभिनेता बनने की पूरी जानकारी

FAQ

BA के बाद किए जाने वाले BPED का फुल फॉर्म क्या होता है?

BPED का फुल फॉर्म बेचलर ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन डिप्लोमा होता है। स्पोर्ट्स में अपना करियर बनाने वालों के लिए यह एक बेहतरीन कोर्स है।

M.Ed का फुल फॉर्म क्या होता है?

M.Ed का फुल फॉर्म मास्टर ऑफ़ एजुकेशन होता है। टीचिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वालों के लिए यह एक अच्छा कोर्स है।

Spread the love

Leave a Comment