आज कल केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए B.Ed की डिग्री को अनिवार्य कर दिया गया है। अर्थात अगर कोई भी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसके पास में B.Ed की डिग्री होना अनिवार्य है।
इसके चलते वर्तमान में सभी बी.एड के कोर्स के विषय में जानकारी निकालते है तथा यह जानना चाहते है कि आखिर इस कोर्स को कहां से करें। इस कोर्स को करने में कितनी फ़ीस लगती है तथा इस कोर्स को करने के लिए योग्यता क्या होना चाहिए।
हम आपको अपने पिछले आर्टिकल BTC क्या होता है और इसका कोर्स कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी में आपको शिक्षक बनने से जुड़े एक कोर्स के बारे में बता चुके है। आज हम अपने आर्टिकल में आपको B.Ed कोर्स के बारे में बताएंगे। साथ ही में हम इसके फुल फॉर्म के विषय में भी आपको जानकारी देंगे।

बी.एड का फुल फॉर्म क्या होता है
अगर आप B.Ed का कोर्स करने के बारे में सोच रहे हो तो, आज हम अपने आर्टिकल में आपको सारी जानकारी देंगे। सबसे पहले आपको बता दे कि बी. एड का फुल फॉर्म होता है Bachelor Of Education। यह कोर्स एक पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स है, जिसको करने के बाद आप शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन कर सकते है।
अध्यापक बनने के लिए इस कोर्स को सबसे बेहतर माना गया है। इस कोर्स को करने के बाद आप किसी भी स्कूल में एक शिक्षक के तौर पर पढ़ाने के योग्य माने जाते है।
इस कोर्स को करने के बाद आपकी सरकारी स्कूल में शिक्षक या किसी कॉलेज के प्रोफ़ेसर बनने की संभावनाएं बढ़ जाती है। ऐसे में शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य देखने वाले युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन कोर्स है।

ये भी पढ़िए
POC क्या होता है तथा इसके क्या लाभ है, जानिए पूरी जानकारी
निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाए, जानिए Niwas Praman Patra की पूरी जानकारी
B.Ed कैसे और कहां से करें
अगर आप अपने आप को एक शिक्षक के रूप में देखना चाहते है तो यह कोर्स आपके लिए बिल्कुल सही है। हालांकि हर कोर्स को करने के लिए कुछ योग्यता की आवश्यकता होती है।
ठीक उसी तरह बी.एड का कोर्स करने के लिए भी ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंको के साथ में उत्तीर्ण होना जरूरी हैं। अगर आपने किसी भी विषय से ग्रेजुएशन किया है तो आप 2 वर्ष के बी.एड कोर्स को कर सकते है।
ये भी पढ़िए
निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाए, जानिए Niwas Praman Patra की पूरी जानकारी
CEO किसको कहते है तथा इनकी सैलरी कितनी होती है, जानिए पूरी जानकारी
इस कोर्स को करने से पहले आपको यह ध्यान रखना है कि आप उसी कॉलेज से इस कोर्स को करे जो NCTE से मान्यता प्राप्त हो। क्योंकि आपका B.Ed कोर्स तभी मान्य होगा जब आपने NCTE से मान्यता प्राप्त कॉलेज से इस कोर्स को किया हो।
अगर बात करें इस कोर्स की फ़ीस की तो, यह हर कॉलेज के अनुसार अलग-अलग होती है। इस कोर्स की अवधि 2 साल की होती है, जिसमें 4 सेमेस्टर होते है।

ये भी पढ़िए
TSP क्या है तथा इसके मुख्य उद्देश्य क्या है, जानिए पूरी जानकारी
POK क्या है तथा भारत और पाकिस्तान के लिए इसके क्या मायने है, जानिए पूरी जानकारी
B.Ed करने के बाद वेतन कितना मिलता है
जैसा कि हमने आपको बताया यह ग्रेजुएशन के बाद किया जाने वाला कोर्स है। ऐसे में अगर आप किसी प्राइवेट कॉलेज या बड़े स्कूल में भी एक शिक्षक के तौर पर कार्य करते हो तो आपको 4 से 5 लाख रूपए सालान पैकेज के रूप में मिलते है।
वहीं आज कल सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में आवेदन करने के लिए भी B.Ed अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आप एक सरकारी टीचर बन जाते हो तो आपको कम से कम 30 हजार रुपये महीना सैलरी मिलती है।
तो इस कोर्स को करने के फायदे ही फायदे है। इस कोर्स को करने के बाद आप कोचिंग सेंटर, पब्लिशिंग हाउस, एजुकेशन कंसल्टेंट्स आदि क्षेत्र में भी नौकरी कर सकते हो।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि B.Ed क्या है और B.Ed का कोर्स कैसे करे।
ये भी पढ़िए
- बिना इंटरनेट के PUBG की फाइल कैसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी जानकारी
- मध्य प्रदेश में कितने जिले है, जानिए Madhya Pradesh के जिलों के नाम
- Rajasthan में कुल कितने जिले है तथा उनके नाम क्या है, जानिए पूरी जानकारी
- PCS Officer कौन होता है तथा PCS ऑफिसर कैसे बना जाता है, जानिए पूरी जानकारी
- CEO किसको कहते है तथा इनकी सैलरी कितनी होती है, जानिए पूरी जानकारी
- POC क्या होता है तथा इसके क्या लाभ है, जानिए पूरी जानकारी
FAQ
B.Ed का फुल फॉर्म क्या होता है?
बी. एड का फुल फॉर्म होता है Bachelor Of Education। यह कोर्स एक पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स है, जिसको करने के बाद आप शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन कर सकते है।
B.Ed करने के लिए क्या योग्यता अनिवार्य है?
बी.एड का कोर्स करने के लिए भी ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंको के साथ में उत्तीर्ण होना जरूरी हैं।
अगर आपने किसी भी विषय से ग्रेजुएशन किया है तो आप 2 वर्ष के बी.एड कोर्स को कर सकते है।