आज का हमारा आर्टिकल ANM और GNM को लेकर है, कि आखिर ANM और GNM कैसे बनते है। सभी जानते है कि ये नर्सिंग से जुड़े हुए कोर्स होते है। लेकिन अक्सर लोगों को इन दोनों कोर्स के बारे में यह गलतफहमी रहती है कि यह एक ही कोर्स है जिनके नाम अलग अलग है।
तो आपको बता दे कि यह दो अलग अलग तरह के कोर्स होते है, जिनसे जुडी प्रोसेस भी अलग अलग होती अहि है। हालांकि दोनों का कार्य एक ही होता है, जो कि मरीजों की सेवा करना होता है।
अगर आप चिकित्सा विभाग में अपना करियर बनाना चाहते है तो, आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं। इन कोर्स के लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च करने की जरुरत नहीं होती। आइए जानते है ANM और GNM कैसे बने।

Table of Contents
ANM के बारे में
सबसे पहले हम जानते है ANM के बारे में। अगर बात करें ANM के फुल फॉर्म की तो, इसका फुल फॉर्म होता है Auxiliary Nurse Midwifery। यह कोर्स केवल महिलाओं के लिए ही होता है।
ऐसे में चिकित्सा विभाग में अपना करियर बनाने वाली महिलाओं के लिए यह के बेहतरीन कोर्स होता है। इस कोर्स की अवधि 2 वर्ष की होती हैं। इस कोर्स के दौरान वस्तुओं के रखरखाव और साफ सफाई आदि के बारे में जानकारी दी जाती है।

ये भी पढ़िए
CO Officer क्या होता है और कैसे बना जाता है, जानिए पूरी जानकारी
ANM के लिए योग्यता और सैलरी
जैसा कि हमने आपको बताया कि ANM का कोर्स केवल लड़कियां है कर सकती है। यह एक तरह का डिप्लोमा कोर्स होता है जिसमें आयु सीमा 17 से 35 वर्ष होती है। इसके साथ है ANM का कोर्स करने के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ ओपन स्कूल द्वारा आयोजित 10+2 कला एवं विज्ञान परीक्षा में योग्य होना चाहिए।
वहीं इस कोर्स के लिए विद्यार्थी को मेडिकली फिट होना अनिवार्य है। इस कोर्स की फ़ीस 50 हजार रूपए से 1 लाख रूपए तक हो सकती है। अगर बात करें ANM की सैलरी की तो यह हर अस्पताल के नियम अनुसार अलग अलग होती है। हालांकि आमतौर पर ANM को 15 हजार रुपए प्रतिमाह तक वेतन दिया जाता है। इन वेतनमान में अस्पताल के अनुसार बदलाव भी हो सकता है।

ये भी पढ़िए
बॉलीवुड Actor बनने के लिए क्या करें, जानिए अभिनेता बनने की पूरी जानकारी
GNM के बारे में
आपको GNM के बारे में जानने के लिए सबसे पहले उसका फुल फॉर्म जानना आवश्यक है। GNM का फुल फॉर्म होता है General Nursing and Midwifery। यह 3 वर्ष का कोर्स होता है। इस कोर्स को करने के पश्चात रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिया जाता है।
जिसके माध्यम से आप सरकारी नर्सिंग के पद पर आवेदन कर सकते हैं। ये कोर्स लड़के और लड़कियां दोनों करते है। इस कोर्स को करने के बाद आप प्राइवेट अस्पताल में भी नर्सिंग की नौकरी कर सकते है।

ये भी पढ़िए
NCB क्या है तथा यह क्या कार्य करता है, जानिए पूरी जानकारी
GNM कोर्स के लिए योग्यता और वेतनमान
जैसा कि हमने आपको बताया कि यह कोर्स ANM कोर्स से अलग होता है तथा इस कोर्स को लड़के और लड़कियां दोनों है कर सकते है। इस कोर्स को करने के लिए आयु 17 से 35 वर्ष के बीच होना चाहिए।
साथ ही में छात्र को PCB से 12 कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा अंग्रेजी में कम से कम 40 अंक प्राप्त होना चाहिए। इस कोर्स के लिए विद्यार्थी को मेडिकली फिट भी होना चाहिए। इस कोर्स की फ़ीस 1 लाख रूपए तक हो सकती हैं। वहीं प्राइवेट कॉलेज में यह 2 लाख रुपए तक हो सकती है।
अगर बात करें GNM की सैलरी की तो यह हर अस्पताल के नियमानुसार अलग अलग हो सकती है। आमतौर पर यह GNM को 25 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाता है। वहीं सरकारी अस्पतालों में GNM को कुछ अन्य सुविधाएं भी मिलती है।

उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि ANM और GNM कैसे बनते है।
ये भी पढ़िए
- Bhamashah Card कैसे बनाये, जानिए कार्ड से जुड़ी पूरी जानकारी
- ACC का फुल फॉर्म क्या है, जानिए ACC से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी
- सपने में Lion अर्थात शेर देखने का क्या अर्थ होता है, जानिए पूरी जानकारी
- BSC क्या है तथा BSC का कोर्स कैसे करें, जानिए पूरी जानकारी
FAQ
ANM का फुल फॉर्म क्या होता है?
ANM का फुल फॉर्म होता है Auxiliary Nurse Midwifery। यह कोर्स केवल महिलाओं के लिए ही होता है।
GNM का फुल फॉर्म क्या होता है?
GNM का फुल फॉर्म होता है General Nursing and Midwifery। यह 3 वर्ष का कोर्स होता है। इस कोर्स को करने के पश्चात रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिया जाता है।