भारत में आमतौर पर नाश्ता में Aloo Paratha खाना काफी पसंद किया जाता है। यह एक लोकप्रिय होने के साथ-साथ काफी आसानी से बनने वाला नाश्ता भी है। लोग इस नाश्ते को न केवल बड़े चाव से खाते है, बल्कि यह काफी हेवी होने के कारण आसानी से आपकी भूख को मिटा देता है।
आलू का पराठा केवल नाश्ते के तौर पर नहीं खाया जाता,बल्कि यह लंच और डिनर के रूप में भी काफी पसंद किया जाता है। ठंड के दिनों में तो भारतीय आलू पराठे को हर दूसरे दिन बनाते है। इसे दही और मीठी चटनी के साथ में खाने पर अलग ही आनंद आता है।
हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको गोभी के पराठे की विधि बता चुके है और आज हम आपको जानकारी देने वाले है कि Aloo Paratha कैसे बनाएं।

Table of Contents
Aloo Paratha की लोकप्रियता
मुख्यतः भारत में कई तरह के पराठे बनाए जाते है, लेकिन आलू का पराठा सभी आयु वर्ग के लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। बता दे कि आलू पराठा पंजाब राज्य में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
इसके साथ ही मध्य भारत में भी आलू पराठा काफी लोकप्रिय है। अगर बात करें अन्य देशों कि तो भारत के अलावा आलू का पराठा कनाडा, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल आदि जगह पसंद किया जाता है।

Aloo Paratha बनाने की सामग्री
जैसा कि हर भारतीय डिश को बनाने के लिए कुछ विशेष तरह की सामग्री का उपयोग किया जाता है, ठीक उसी तरह Aloo Paratha बनाने के लिए आपको कुछ मसालों और सामग्री की आवश्यकता होती है।
हम अपने आर्टिकल में आपको 2 से 4 लोगों के लिए आलू का पराठा बनाने के लिए लगने वाली सामग्री के बारे में बता रहे है। आइए जानते है Aloo Paratha बनाने के लिये कौन कौन सी सामग्री आवश्यक होती है।

आटा गूंदने के लिए सामग्री
सामग्री | मात्रा |
---|---|
आटा | 2 कप |
तेल | 3 चम्मच |
नमक | स्वादानुसार |
पानी | आवश्यकतानुसार |
भरावन के लिए सामग्री
सामग्री | मात्रा |
---|---|
आलू उबले | 5 |
हरी मिर्च | 1 टीस्पून |
लाल मिर्च पाउडर | 1 टेबलस्पून |
गरम मसाला पाउडर | 1 छोटा चम्मच |
हरा धनिया (बारीक कटा) | ¼ कटोरी |
नमक | स्वादानुसार |
घी पराठे सेकने के लिए | कुछ मात्रा में |
प्याज | 2 कद्दूकस करे हुए |
अदरक लहसुन का पेस्ट | 1 टेबलस्पून |
मैगी मसाला | 2 पाउच |
धनिया जीरा पाउडर | 1 टेबलस्पून |
Aloo Paratha बनाने की विधि
हम आपको आलू के पराठे बनाने की विधि बता रहे है, ऐसे में ध्यान रहे कि, हमारे द्वारा बताई गई सामग्री सही मात्रा में हो। आइये जानते है आलू पराठा की विधि-
- सबसे पहले एक बर्तन में आपको आटा लेना है।
- अब इस आटे में घी, नमक और पानी डालकर मिलाकर इसे अच्छे से नर्म गूंद लें।
- पराठे का भरावन बनाने के लिये उबले आलू के छिलके निकालकर उसे कद्दूकस कर लें।
- अब आलू में हरा धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, प्याज, धनिया, मैगी मसाला, नमक और गरम मसाला डालकर उसे अच्छी तरह मिला ले।
- ऐसा करते है आपके पराठे का भरावन तैयार हो जाएगा।

पराठा बनाने का तरीका
- आपको पराठे के लिए गूंदे हुए आटे की छोटी-छोटी लोईयां बनानी होगी।
- अब इन लोइयों को तोड़कर अलग अलग बेलें।
- इस गोल बेली हुई रोटी के बीच में एक चम्मच भरावन रखें, आप भरावन के मसाले की भी लोइया बना सकते है।
- अब इस रोटी के किनारों को मोड़ते हुए भरावन को इसमें बंद करके पोटली बना लें।
- भरावन वाली लोई पर सूखा आटा लगाकर उसे दोबारा बेल लें।
- अब आपको धीमी आंच पर एक नॉन स्टिक तवे को गरम करने के लिए रखना होगा और इसपर घी डालकर इसे चिकना करना होगा।
- घी के गरम होते ही तवे पर पराठे को डालना होगा।
- अब आपको पराठे के ऊपरी हिस्से पर घी लगाकर इसे पलटकर सेंकना होगा।
- इसी तरह आपको पराठे के दूसरे हिस्से को भी सेंकना होगा।
- इसी तरह आपको बाकी के पराठे भी सेंकना होंगे और आपके पराठे बनकर तैयार हो जाएंगे।
उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि Aloo Paratha कैसे बनाएं।
ये भी पढ़िए