आपने टीवी या न्यूज़ में ACC का विज्ञापन तो देखा ही होगा। जिसमें मजबूत घर बनाने के लिए एक सीमेंट का जिक्र किया जाता है। वहीं अगर आप अपने घर का निर्माण कर रहे है या कर चुके है तो आप ACC सीमेंट के बारे में जरूर जानते होंगे।
ACC एक बहुत ही पुरानी सीमेंट कंपनी है। जो काफी सालों से सीमेंट निर्माण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। कंपनी के प्रोडक्ट भी काफी भरोसेमंद है, जिससे यह आम लोगों की पसंदीदा सीमेंट कंपनी है।
हालांकि आपने एसीसी के बारे में सुना तो होगा लेकिन कभी इसके फुल फॉर्म के बारे में आपने पता करने का प्रयास नहीं किया होगा। तो आज हम अपने आर्टिकल में आपको ACC के फुल फॉर्म को बताने के साथ एसीसी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी भी बताएंगे।

Table of Contents
ACC Ka Full Form
आपके मन में यह सवाल जरूर उठता होगा कि ACC क्या है, ऐसे में आपको सबसे पहले इसके फुल फॉर्म को जानना जरूरी है। तो आपको बता दे कि ACC का फुल फॉर्म होता है Associated Cement Companies।
पहले एसीसी कंपनी को इसके फुल फॉर्म से ही जाना जाता है, लेकिन साल 2006 में कंपनी का नाम बदलकर ACC कर दिया गया था। आपको बता दे कि एसीसी एक भारतीय कंपनी है जिसकी स्थापना भारत की आजादी के भी पहले हुई थी।

ये भी पढ़िए
सपने में Lion अर्थात शेर देखने का क्या अर्थ होता है, जानिए पूरी जानकारी
ACC क्या है
बता दे कि ACC एक सीमेंट कंपनी है, जिसे साल 2006 के पहले एसोसिएट सीमेंट कंपनी के नाम से जाना जाता था। इस कंपनी का मुख्यालय महर्षि करवे रोड़, मुंबई में स्थित हैं।
एसीसी का मुख्यालय सीमेंट हाउस के नाम से मशहूर है। बताते चले कि इसमें 17 अत्याधुनिक सीमेंट कारखाने, 60 तैयार मिश्रित ठोस संयंत्र, पूरे देश में एक विशाल वितरण नेटवर्क तथा बिक्री कार्यालय मौजूद है। अपनी स्थापना के बाद एसीसी सीमेंट और कंक्रीट प्रौद्योगिकी में एक ट्रेंडसेटर तथा प्रसिद्ध बेंचमार्क रहा है।

ये भी पढ़िए
BSC क्या है तथा BSC का कोर्स कैसे करें, जानिए पूरी जानकारी
ACC से जुड़ी कुछ रोचक बातें
जैसा कि हमने आपको बताया कि ACC सीमेंट और कंक्रीट प्रौद्योगिकी में एक ट्रेंडसेटर तथा प्रसिद्ध बेंचमार्क रहा है, ऐसे में इसकी स्थापना और इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें जानना बेहद जरुरी हैं।
- ACC की स्थापना भारत की आजादी के पहले सन 1936 में हुई थी।
- कंपनी के पहले चेयरमैन Nowroji Saklatwala थे।
- वर्तमान में कंपनी के CEO नीरज अखौरी है।
- 2006 में कंपनी का नाम Associated Cement Company से बदलकर ACC किया गया था।
- कंपनी का मुख्यालय महाराष्ट्र में है तथा वर्तमान में इस कंपनी में 10000 से भी ज्यादा लोग कम कर रहे है।

ये भी पढ़िए
कैसे बने Singer तथा बॉलीवुड सिंगर बनने के लिए क्या करें, जानिए पूरी जानकारी
ACC में जॉब कैसे करें
जैसा कि हमने आपको बताया कि यह कंपनी पुरानी होने के साथ साथ काफी पॉपुलर है, ऐसे में कई लोग इस कंपनी में काम करने के बारे में सोचते है। हालांकि जानकारी के अभाव में इस कंपनी में नौकरी मिल पाना काफी मुश्किल हो जाता है।
यह एक पुरानी और बड़ी कंपनी है, जिसके चलते इसमें रोजगार के कई सारे अवसर उपलब्ध है। ऐसे में आपको एसीसी में नौकरी करने के लिए इसके कार्यालय में आवेदन करना होगा। आर आपको इसके कार्यालय के विषय में जानकारी न हो तो आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हो।
इस वेबसाइट से आप इस कंपनी की ईमेल आईडी प्राप्त कर उनसे संपर्क कर सकते हो। अगर आपको कंपनी का पता मिल जाए तो आप अपना रिज्यूम जमा करा सकते हो।

ये भी पढ़िए
सपने में बंदर देखने का अर्थ क्या होता है,जानिए Monkey से जुड़ी पूरी जानकारी
ACC के कुछ मुख्य प्रोडक्ट्स
हमने आपको अपने आर्टिकल में जानकारी दी कि ACC एक पुरानी और बड़ी कंपनी है। जिसके चलते इसके प्रोडक्ट भी काफी लोकप्रिय है। नीचे टेबल के माध्यम से हम आपको कंपनी के कुछ प्रोडक्ट के विषय में जानकारी दे रहे है।
क्र. | ACC के प्रोडक्ट |
---|---|
1. | Bulk Cement Product |
2. | Premium Cement Product |
3. | Premium Cements Product |
4. | Ready Mixed Concrete Product |
5. | Ready Mixed Concrete Value Added Product |
उम्मीद है कि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि ACC Ka Full Form है।
ये भी पढ़िए
- TC का मतलब क्या होता है तथा इसे कैसे प्राप्त किया जाता है, जानिए पूरी जानकारी
- VDO Officer कैसे बने, जानिए VDO के विषय में पूरी जानकारी
- BC क्या है तथा इसका क्या मतलब होता है, जानिए पूरी जानकारी
FAQ
ACC की स्थापना कब हुई थी?
एसीसी की स्थापना भारत की आजादी के पहले सन 1936 में हुई थी। कंपनी के पहले चेयरमैन Nowroji Saklatwala थे।
ACC Ka Full Form क्या है?
ACC का फुल फॉर्म होता है Associated Cement Companies। पहले एसीसी कंपनी को इसके फुल फॉर्म से ही जाना जाता है, लेकिन साल 2006 में कंपनी का नाम बदलकर एसीसी कर दिया।