2022 में भारत के Top 10 अमीर व्यक्तियों की लिस्ट, जानिए पूरी जानकारी

जब भी भारत में सबसे अमीर व्यक्ति के विषय में बात होती है तो सभी ज़ुबान पर एक ही नाम आता है और वो है रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मालिक मुकेश अंबानी का।

भले है लोग यह नहीं जानते कि मुकेश अंबानी के पास कुल कितनी संपत्ति है, लेकिन लोगों को यह जानकारी है की मुकेश अंबानी भारत में अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में किस स्थान पर है। लेकिन ज्यादातर लोगों को यह जानकारी नहीं है कि आखिर भारत के Top 10 अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में किस किस का नाम है।

हालांकि अपने पहले कई बार इनके बारे में टीवी या न्यूज़ पेपर में पढ़ा होगा, लेकिन जानकारी के लिए आपको बता दे कि यह लिस्ट समय समय पर बदलती रहती है। जिसके पीछे का कारण भारत के इन अमीर व्यक्तियों की संपत्ति का घटना बढ़ना है। ऐसे में आज हम आपको भारत के Top 10 अमीर व्यक्तियों के विषय में बताएंगे। 

2022 में भारत के Top 10 अमीर व्यक्तियों की लिस्ट, जानिए पूरी जानकारी
2022 में भारत के Top 10 अमीर व्यक्तियों की लिस्ट, जानिए पूरी जानकारी

भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्ति 

जैसा कि हमने आपको बताया कि इन अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में नाम उनकी पास कुल संपत्ति के आधार पर ही दिया जाता है। अमीर व्यक्तियों की लिस्ट फ़ोर्ब्स पत्रिका द्वारा जारी की जाती है।

इस लिस्ट में आपको जानी मानी हस्ती और दुनिया के सभी अमीर व्यक्तियों की सूची मिल जाएगी। आइए जानते है भारत के Top 10 अमीर व्यक्ति कौन है।


ये भी पढ़िए

Hero Alom की Biography, जानिए बांग्लादेशी अभिनेता हीरो आलोम के बारे में

Social Media क्या है, जानिए सोशल मीडिया के विषय में पूरी जानकारी

2022 में World की जनसंख्या कितनी है, जानिए पूरी जानकारी


1. मुकेश अंबानी 

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मालिक मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर आदमी है। उनकी कुल संपत्ति वर्तमान में 79.7 अरब डॉलर है। उनकी संपत्ति बढ़ने के पीछे की वजह रिलायंस की टेलीकॉम कंपनी जिओ है।

जिसके लॉन्च होने के बाद से ही मुकेश अंबानी की संपत्ति लगातार बढ़ रही है। हाल ही में रियायंस के जिओ प्लेटफॉर्म और रिलायंस रीटेल में कई ग्लोबल कंपनियों ने निवेश किया था। इन ग्लोबल कंपनियों के निवेश से मुकेश अंबानी की संपत्ति में काफी ज्यादा इज़ाफा हुआ है। 

Top 10 अमीर व्यक्ति - मुकेश अंबानी
Top 10 अमीर व्यक्ति – मुकेश अंबानी 

2. गौतम अडाणी 

भारत के Top 10 अमीर शख्स की फ़ोर्ब्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है अडाणी समूह के संस्थापक गौतम अडाणी। अडाणी की संपत्ति 25.2 अरब डॉलर है। गौतम अडाणी वर्तमान में अडाणी समूह के अध्यक्ष भी है। 

Top 10 अमीर व्यक्ति - गौतम अडानी
Top 10 अमीर व्यक्ति – गौतम अडानी

ये भी पढ़िए

कौन सा Indian App Tik Tok जैसा है, देखिए टॉप 5 टिक टॉक जैसे ऐप्स की लिस्ट

जानिए क्या है Jio कस्टमर केयर का नंबर


3. शिव नाडर 

फ़ोर्ब्स की Top 10 भारतीय अमीर व्यक्तियों की इस सूची में तीसरे स्थान पर जिसका नाम आता है वे है HCL टेक्नोलॉजी के संस्थापक शिव नाडर।

आपको बता दे कि नाडर की वर्तमान में कुल संपत्ति 20.4 अरब डॉलर है। बताते चले कि पद्म भूषण से सम्मानित शिव नाडर को उनके निकनेम मैगस से भी जाना जाता है। 

Top 10 अमीर व्यक्ति - शिव नाडर
Top 10 अमीर व्यक्ति – शिव नाडर 

4. राधाकिशन दमानी 

भारत के Top 10 अमीर व्यक्तियों की फ़ोर्ब्स की सूचि में चौथे नंबर पर राधाकिशन दमानी का नाम आता है। जानकारी के लिए आपको बता दे कि दमानी डी मार्ट के मालिक है और उनकी कुल संपत्ति 15.4 अरब डॉलर है।

वे 2019 तक भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल नहीं थे, लेकिन डी मार्ट के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास और बेहतरीन सर्विस ने इन्हें भारत के अमीर व्यक्तियों की सूचि में चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है। 

Top 10 अमीर व्यक्ति - राधाकिशन दमानी
Top 10 अमीर व्यक्ति – राधाकिशन दमानी

ये भी पढ़िए

कौन है Google का मालिक तथा यह किस देश की कंपनी है

2022 में अमेरिका में हिंदुओं की जनसंख्या कितनी है


5. हिंदुजा ब्रदर्स 

फ़ोर्ब्स की इस लिस्ट में हिंदुजा ब्रदर्स का नाम पांचवें स्थान पर आता है। हिंदुजा ब्रदर्स कुल 12.8 अरब डॉलर संपत्ति के मालिक है।

बता दे कि हिंदुजा समूह के मालिक श्रीचंद हिंदुजा और उनके भाई गोपीचंद हिंदुजा हैं। इस कंपनी की स्थापना वर्ष 1914 में मुंबई में परमानंद दीपचंद हिंदुजा ने की थी। 

Top 10 अमीर व्यक्ति - हिंदुजा ब्रदर्स
Top 10 अमीर व्यक्ति – हिंदुजा ब्रदर्स 

6. सायरस पूनावाला 

इस लिस्ट में जो नाम छठें स्थान पर है, वह काफी चौंकाने वाला है। दरअसल भारत के सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में छठे नंबर पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया के मालिक साइरस पूनावाला का नाम आता है।

वे 11.5 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक है। वे साल 2020 तक दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल नहीं थे। लेकिन कोरोनावायरस महामारी के दौर में जब सीरम ने कोरोना वैक्सीन बनाने का कार्य अपने हाथ में लिया तब से साइरस की संपत्ति में इज़ाफा हुआ है। 

सायरस पूनावाला
Top 10 अमीर व्यक्ति – सायरस पूनावाला 

ये भी पढ़िए

चाइना के App कौन-कौन से है, जानिए 2022 की लिस्ट

जानिए Jio फोन में VidMate को कैसे चलाएं


7. पलोनजी मिस्त्री 

भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की फ़ोर्ब्स की लिस्ट में सातवें नंबर पर 11.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ में पलोनजी मिस्त्री काबिज है। पलोनजी मिस्त्री शपूरजी पल्लोंजी ग्रुप के चेयरमैन भी हैं।

बता दे कि शपूरजी पल्लोंजी ग्रुप को निर्मित हुए 150 साल से भी अधिक समय हो गया है।  

Top 10 अमीर व्यक्ति - पलोनजी मिस्त्री
Top 10 अमीर व्यक्ति – पलोनजी मिस्त्री 

8. उदय कोटक 

फ़ोर्ब्स की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर उदय कोटक ने अपनी जगह बनाई है। आपको बता दे कि नेट वर्थ 11.3 अरब डॉलर के मालिक उदय कोटक, कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक है। 

Top 10 अमीर व्यक्ति - उदय कोटक
Top 10 अमीर व्यक्ति – उदय कोटक 

ये भी पढ़िए

Fzmovies 2022 Hollywood और Bollywood मूवीज Download कैसे करें

1 मिनट में SIM का PUK Code कैसे पता करें


9. गोदरेज फैमिली 

फ़ोर्ब्स की सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में नौवें नंबर पर 11 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गोदरेज फैमिली का नाम आता है। वर्तमान में इसके मालिक आदि गोदरेज हैं।

वे कंपनी के अध्यक्ष भी है। आदि के परिजन अर्देशिर गोदरेज और पिरोज्षा गोदरेज ने 120 साल पहले गोदरेज कंपनी की स्थापना की थी।  

Top 10 अमीर व्यक्ति - गोदरेज फैमिली
Top 10 अमीर व्यक्ति – गोदरेज फैमिली 

10. लक्ष्मी मित्तल 

हमारी इस लिस्ट में दसवें नंबर पर स्टील कंपनी आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल का नाम आता है 10.3 अरब डॉलर संपत्ति के मालिक लक्ष्मी मित्तल आर्सेलर मित्तल के CEO भी है।

लक्ष्मी आर्सेलर मित्तल कंपनी के 38 फीसदी मालिक है तथा वे क्वींस पार्क रेंजर के शेयर होल्डर भी हैं। 

Top 10 अमीर व्यक्ति - लक्ष्मी मित्तल
Top 10 अमीर व्यक्ति – लक्ष्मी मित्तल 

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा और आप 2021 में भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों के बारे में जान गए होंगे। 


ये भी पढ़िए

  1. Social Media क्या है, जानिए सोशल मीडिया के विषय में पूरी जानकारी
  2. 2022 में World की जनसंख्या कितनी है, जानिए पूरी जानकारी
  3. जानिए 2022 में भारत में कुल कितनी भाषा बोली जाती है
  4. 2022 में रूस की जनसंख्या कितनी है, जानिए Russia की पूरी जानकारी
  5. Free Fire का मालिक कौन है और यह किस देश का गेम है

FAQ

भारत का सबसे अमीर आदमी कौन है?

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मालिक मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर आदमी है। उनकी कुल संपत्ति वर्तमान में 79.7 अरब डॉलर है। उनकी संपत्ति बढ़ने के पीछे की वजह रिलायंस की टेलीकॉम कंपनी जिओ है।

भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अम्बानी कहां रहते है?

भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अम्बानी मुंबई में रहते है।

Spread the love

Leave a Comment