आजादी के बाद से भारत में Prime minister के पद को सबसे ताकतवर माना जाता है। हालांकि भारत में राष्ट्रपति का भी पद होता है, लेकिन वो केवल कुछ विशेष मामलों में अपनी शक्ति का प्रयोग करते है, जबकि Prime minister देश पर शासन करते है।
प्रधानमंत्री पूरे देश को चलाने के साथ देश में होने वाले विभिन्न क्रियाकलापों पर अपना नियंत्रण रखता है। किसी देश के साथ कैसे डील करनी है, अपने मंत्रिमंडल में किसको कौन सा पद देना है तथा राज्यों के विकास से जुड़े सभी मामलों पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री ही लेता है। इसे में आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताएंगे की आखिर 2022 में भारत का प्रधानमंत्री कौन है।

Table of Contents
कौन है भारत के प्रधानमंत्री

वैसे तो भारत में हर पांच सालों में लोकसभा चुनाव होते है, जिसके बाद प्रधानमंत्री का चुनाव किया जाता है। ऐसे में वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव हुए थे, जिसके साथ ही भारत को एकबार फिर से प्रधानमंत्री मिल गाया।
वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी है। 69 वर्ष के नरेंद्र मोदी अपने अंदाज़ और अपनी कार्यशैली के लिए जाने जाते है। देश के15 वें प्रधानमंत्री के रूप में 2014 से कार्यरत नरेंद्र मोदी का यह दूसरा कार्यकाल है।
साल 2014 के पहले गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी की आज विश्व भर में लोकप्रियता है। आपने बेबाक भाषणों और कड़े निर्णयों के लिए मशहूर नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता है। आइए जानते है Narendra Modi के जीवन की कुछ खास बाते।
ये भी पढ़िए
जानिए क्या है Jio कस्टमर केयर का नंबर
PUBG किस देश का गेम है और इस गेम का मालिक कौन है
Prime Minister के जीवन की कुछ खास बाते
वैसे तो आज Prime minister मोदी की लोकप्रियता पूरे विश्व में है। कई देशों के नेता नरेंद्र मोदी के विचारों और उनकी शख्सियत के कायल है। ऐसे में हम आपको प्रधानमंत्री मोदी से जुडी कुछ बातें आपको बताना चाहेंगे।
Prime Minister का निजी जीवन
- Prime Minister नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को वड़नगर गुजरात में हुआ था।
- नरेंद्र मोदी के पिता का नाम दामोदर दास मूलचंद मोदी और माता का नाम हीराबेन है।
- पांच भाई बहनों में नरेंद्र मोदी दूसरे नंबर की संतान हैं।
- नरेंद्र मोदी जी के पिता स्टेशन पर चाय बेचने का कार्य करते थे और नरेंद्र मोदी इस काम में अपने पिता की मदद करते थे।
- प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी स्कूली शिक्षा वड़नगर के भागवताचार्य नारायानाचार्य स्कूल से की थी।
- अपने बचपन से पीएम मोदी को अभिनय का शौक था, वे अपने स्कूल में नाटकों में भी हिस्सा लेते थे।
- बचपन से ही साधू संतो से प्रभावित नरेंद्र मोदी सन्यासी बनना चाहते थे। उन्होंने दो साल साधुओं के साथ रहकर सन्यासी का जीवन भी व्यतिती किया है।
- नरेंद्र मोदी का विवाह 18 साल की उम्र में जसोदा बेन से हुआ था। लेकिन वे विवाह के बाद घर छोड़कर RSS के प्रचारक बन गए।
ये भी पढ़िए
China में कुल कितने राज्य है, जानिए 2021 की लिस्ट
आखिर किस देश की कंपनी है Samsung, कौन है Samsung का मालिक
PUBG किस देश का गेम है और इस गेम का मालिक कौन है
मोदी का राजनीतिक जीवन
- बचपन से RSS के साथ जुड़े Narendra Modi, आरएसएस के कार्यकर्ता और प्रचारक के रूप में कार्य कर चुके है।
- उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता के रूप में भी लम्बे समय तक कार्य किया.
- अहमदाबाद में कई दिनों तक चाय बेचने का काम कर चुके नरेंद्र मोदी किसी भी काम को करने में शरमाते नहीं थे। उन्होंने आरएसएस का कार्यकर्त्ता रहते हुए, साफ़ सफाई, झाड़ू पोछा करना, चाय बनाना और अपने सीनियर नेताओं के कपड़े धोने जैसा कार्य भी करते थे।
- सिगरेट और शराब से दूर रहने वाले Narendra Modi पूरी तरह से शाकाहारी हैं।
- एक कुशल राजनेता होने के साथ नरेंद्र मोदी एक कवि और लेखक भी है। उन्होंने गुजराती भाषा में कई लेख लिखे हैं।
- सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले Narendra Modi वक्त के बहुत पाबंद है। वे केवल साढ़े तीन घंटे की ही नींद लेते है।
- गुजरात को आर्थिक मजबूती प्रदान करने वाले नरेंद्र मोदी इस समय भारत के हर राज्य को गुजरात मॉडल की तरह ही सक्षम बनाने का कार्य कर रहे हैं।
ये भी पढ़िए
Free Fire का मालिक कौन है और यह किस देश का गेम है
भारत में कितने राज्य तथा कितने केंद्र शासित प्रदेश है
TIK TOK के मालिक का नाम क्या है तथा यह किस देश का एप्लीकेशन है
प्रधानमंत्री मोदी के कुछ सख्त निर्णय
2014 के लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले Prime minister नरेंद्र मोदी ने अब तक 1 कार्यकाल पूरा कर लिया है और 2019 में 352 सीटों के साथ सत्ता हासिल करने के बाद वर्तमान में उनका दूसरा कार्यकाल चल रहा है।
इस दौरान Narendra Modi ने कुछ ऐसे कार्य किए जिनके लिए वे हमेशा याद रखे जाएंगे, इन कार्यों में स्वच्छता अभियान, नोटबंदी, GST, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वल योजना जैसे कई कार्य किए।
वहीं उनके रहते तीन तलाक, CAA, अनुच्छेद 370 हटाना, बैंकरप्सी कोड जैसे कई बिल भी पास हुए। अगर कहा जाए की प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे सफल प्रधानमंत्रियों में से एक है तो यह कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।
ये भी पढ़िए
जनसंख्या, क्षेत्रफल और अर्थव्यवस्था के आधार पर दुनिया के सबसे बड़े देशों की लिस्ट
वर्तमान में भारत में कितने जिले है
जानिए क्या होती है TRP और इसे कैसे मापा जाता है?
भारतीय प्रधानमंत्री की लोकप्रियता
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक है। कई देश उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मान से भी पुरस्कृत कर चुके है। यह Narendra Modi की छवि ही है कि आज विश्व फोरम पर भारत की स्थिति मजबूत हुई है।
अमेरिका, रूस, फ़्रांस और ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े देश भारत के साथ कंधे से कंधे मिलकर खड़े है। वहीं बात बात पर आंखे दिखाने वाला पाकिस्तान आज Prime minister मोदी के नाम से ही कांप जाता है। मोदी के आने के बाद भारत की रक्षा नीतियों में भी बदलाव हुआ है।
उन्होंने सेना को खुली छुट दे दी है, पाकिस्तान में छुपे आतंकियों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक इसी का नतीजा है। वहीं सोशल मीडिया पर भी Prime minister नरेंद्र मोदी के करोड़ो फोलोअर्स है। कुल मिलाकर उनकी लोकप्रियता विश्व स्तर पर काफी बड़ी हो चुकी है।
ये भी पढ़िए
- अपने PC या लैपटॉप में Jio TV कैसे चलाए, जानिए पूरा तरीका
- Jio, Idea, BSNL, Vodafone, Airtel की Sim का Balance कैसे चेक करे
- जानिए फ्री में कैसे लगाए Jio फोन में अपने नाम की Caller Tune
- मिनटों में कैसे निकाले Airtel, Idea, Jio Sim की Call Details
- India का राष्ट्रीय खेल क्या है तथा यह कब घोषित किया गया
FAQ
Prime Minister नरेंद्र मोदी का जन्म कहां हुआ था?
Prime Minister नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को वड़नगर गुजरात में हुआ था।
Prime Minister नरेंद्र मोदी के पिता का नाम क्या है?
Prime Minister नरेंद्र मोदी के पिता का नाम दामोदर दास मोदी है।