अर्थव्यवस्था की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश अमेरिका (USA) अपने सबसे मजबूत लोकतंत्र के लिए जाना जाता है। USA एक ऐसा देश है जहां हर कोई रहना चाहता है।
दुनिया के सबसे शक्तिशाली और संपन्न देश में से एक अमेरिका में हर साल लाखों भारतीय जाते है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर USA में भारतीयों की संख्या कितनी है तथा उन भारतीयों में कितने हिन्दू है जो अमेरिका में रह रहे है।आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल में बताएंगे कि अमेरिका में हिंदुओं की जनसंख्या 2022 में कितनी है।

Table of Contents
USA में हिंदुओं की जनसंख्या
सबसे पहले आपके लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर USA की कुल जनसंख्या कितनी है, तो आपको बता दे कि अमेरिका कि वर्तमान समय में आबादी 32 करोड़ से भी अधिक है।
अगर विश्व में सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों की बात की जाए तो अमेरिका चीन और भारत के बाद तीसरे स्थान पर है। वहीं 32 करोड़ की कुल आबादी में अमेरिका में हिंदुओं की संख्या लगभग 1 फीसदी हैं।
अर्थात USA में वर्तमान में करीब 32 लाख से अधिक हिन्दू रहते हैं। साल दर साल अमेरिका में हिंदुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। एक रिपोर्ट की माने तो आने वाले 30 सालों में अमेरिका में हिंदुओं की जनसंख्या लगभग 50 लाख हो जाएगी अर्थात अमेरिका की कुल आबादी का 1.2 फीसदी।
ये भी पढ़िए
TIK TOK के मालिक का नाम क्या है तथा यह किस देश का एप्लीकेशन है
जानिए क्या होती है TRP और इसे कैसे मापा जाता है?
2 सेकंड में कैसे हटाए Photo का Background, जानिए आसान तरीका
अमेरिका में हिंदुओं की स्थिति
अभी तक हमने जाना कि अमेरिका में हिंदुओं की जनसंख्या कितनी है, लेकिन अब हम जानेंगे कि आखिर USA में इन हिंदुओं की स्थिति कैसी हैं। जैसा कि हमने हमने बताया वर्तमान में अमेरिका में 32 लाख हिंदू रहते हैं।
इन हिंदुओं में से करीब 47 फ़ीसदी हिंदुओं के पास स्नातकोत्तर की डिग्री है अर्थात 47 फीसदी हिंदु पोस्ट ग्रेजुएट है। वहीं आमदनी के मामले में भी USA हिंदू अन्य वर्गों से बेहतर है।
वहीं USA में हिंदुओं का रिकॉर्ड भी काफी अच्छा है, यहां रिकॉर्ड से हमारा अभिप्राय है कि अमेरिका में आपराधिक गतिविधियों में हिंदुओं का नाम न के बराबर ही सुनाई देता है। कुल मिलाकर बात की जाए तो, हिंदू USA में एक अच्छी और बेहतर स्थिति में अपना जीवन यापन कर रहे है।
कौन है Facebook का मालिक, यह किस देश की कंपनी है
Pakistan में कुल कितने राज्य है, देखिए पाकिस्तानी राज्यों की 2021 की लिस्ट
क्या होता है ISI Mark, जानिए इसकी पूरी जानकारी
अन्य देशों के मुकाबले USA में हिंदू
अगर अन्य देशों के मुकाबले USA में हिंदुओं की जनसंख्या की बात की जाए तो, यह संख्या काफी अधिक है। वैसे तो हिंदू ब्रिटेन, फ़्रांस, रूस, कनाडा, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, जर्मनी और दुनिया के सभी बड़े देशों में रहते हैं, लेकिन अमेरिका में हिंदुओं की आबादी इन सभी देशों की तुलना में कई अधिक हैं।
जहां USA में भारतीय हिंदुओं के साथ पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और श्रीलंकाई हिंदू भी रहते है। लेकिन अमेरिका में रहने से जुड़े नियम काफी सख्त है।जहां अमेरिका में कई देशों के नागरिकों के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी हैं, वहीं कई देशों के लोगों को USA में प्रवेश के लिए जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
हालांकि यह सख्त प्रवेश प्रक्रिया अमेरिकी सरकार ने अपने देश की सुरक्षा के लिए लागू की है। उम्मीद है आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से USA में रहने वाले हिंदुओं की संख्या के बारे में पता चला होगा।
ये भी पढ़िए
- जानिए Jio फोन में VidMate को कैसे चलाएं
- 1 मिनट में SIM का PUK Code कैसे पता करें
- जानिए क्या है Jio कस्टमर केयर का नंबर
- प्रधानमंत्री आवास योजना 2021 की नई लिस्ट में नाम कैसे देखे?
- 2 सेकंड में कैसे हटाए Photo का Background, जानिए आसान तरीका
FAQ
अमेरिका की वर्तमान समय में आबादी कितनी है?
अमेरिका की वर्तमान समय में आबादी 32 करोड़ से भी अधिक है। अगर विश्व में सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों की बात की जाए तो अमेरिका चीन और भारत के बाद तीसरे स्थान पर है।
अमेरिका के अलावा किन किन देशों में हिंदु रहते है?
अमेरिका के आलावा हिंदू ब्रिटेन, फ़्रांस, रूस, कनाडा, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, जर्मनी और दुनिया के सभी बड़े देशों में रहते हैं।